Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें बॉलीवुड के 8 सबसे कम उम्र के सितारे - फिल्मी दुनिया में उनके भविष्य पर एक नज़र मुंबई में अपने प्रशंसकों के लिए एक भव्य सिंगल मिक्सर पार्टी की मेजबानी करेंगे "इश्क विश्क रिबाउंड" के कलाकार पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों म लगाया काला धन:सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू न मेयर, न जिम्मेदार सरकार, शहर का हुआ बुरा हाल 10,000 रुपए की रिश्वत लेता एसडीएम का स्टेनो विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की

 

टॉप रेडर बन सकते हैं अजय ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 22 Oct 2016

भारत के अजय ठाकुर कबड्डी विश्व कप-2016 के टॉप रेडर बन सकते हैं। अजय को यह मुकाम हासिल करने के लिए पांच अंकों की जरूरत है। टॉप रेडरों की मौजूदा तालिका में अजय 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। थाईलैंड के कप्तान थोमसान थोंगखाम 56 रेड अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।थोंगखाम, बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अरुदुजमान मुंशी (52) और इंग्लैंड के टेमी टोपे (51) रेड अंकों का अर्धशतक लगाने वाले बाकी के तीन खिलाड़ी हैं।टोपे एकमात्र ऐसे रेडर हैं, जिन्होंने इस विश्व कप में सुपर-20 हासिल किया था। टोपे के नाम इस विश्व कप में किसी एक मैच में सबसे अधिक 20 रेड अंक हासिल करने का भी रिकॉर्ड है।

अजय के अलावा प्रदीप नरवाल (47) भी अर्धशतक पूरा कर सकते हैं। यह भी हो सकता है कि नरवाल बाकी के खिलाड़ियों से आगे निकलकर टॉप रेडर बन जाएं।जहां तक टूर्नामेंट में सफल रेड की बात है तो मुंशी 46 रेड्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि थोंगखाम 46 के साथ दूसरे और अजय 44 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नरवाल ने 39 सफल रेड लगाए हैं।भारत को अपने पहले मैच में कोरिया के हाथों 32-34 से हार मिली थी, जिसमें अजय ने दो रेड अंक हासिल किए थे। जबकि नरवाल को तीन अंक मिले थे। इसके बाद भारत ने आस्ट्रेलिया को 54-20 से हराया और इसमें अजय को सात तथा नरवाल को पांच रेड अंक मिले।

भारत का तीसरा मैच बांग्लादेश के साथ था, जिसमें अजय ने 11 और नरवाल ने आठ अंक बनाए। इसके बाद भारत ने अर्जेटीना को 74-20 से हराया। इस मैच में अजय ने 14 और नरवाल ने पांच रेड अंक बनाए। इसमें राहुल चौधरी के 11 रेड अंक शामिल हैं।अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारत ने इंग्लैंड को 69-18 से हराया। इसमें अजय के 11 और नरवाल के 13 रेड अंक शामिल हैं। थाईलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में भारत ने 73-20 से जीत हासिल की। इसमे नरवाल के 14 और अजय के 11 रेड हैं।अब भारत को शनिवार को ईरान के साथ फाइनल खेलना है और ऐसे में अजय जहां टॉप रेडर बनना चाहेंगे वहीं नरवाल पहले तो रेड अंकों का अपना अर्धशतक पूरा करना चाहेंगे और फिर अजय से आगे निकलना चाहेंगे।अजय तो टॉप पर पहुंचने के लिए जरूरी छह रेड अंक हासिल कर सकते हैं, लेकिन ईरान जैसे तगड़े प्रतिद्वंद्वी को देखते हुए नरवाल के लिए टॉप पर पहुंचने के लिए जरूरी 10 अंक जुटा पाने में दिक्कत आ सकती है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD