Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

देशभर में नकारी गई कांग्रेस की पंजाब में फिर हार निश्चित : विनीत जोशी

पंजाब के सूझवान लोग कांग्रेस की फूट ड़ालो व राज करो जैसी चालों नहीं आने वाली

विनीत जोशी
विनीत जोशी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2016

Last updated on: Oct 21, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने कहा है कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन अटूट है तथा यह गठबंधन साल 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी जीत की हैट्रिक दजऱ् करेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से भाजपा व अकाली दल के आपसी संबंधों पर की गई टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही फूट डालो व राज करो की नीति पर काम करती आ रही है तथा इन्ही नीतियों के चलते कांग्रेस का पंजा खून से लथपथ हो चुका है। देश व पंजाब के लोगों की ओर से बुरी तरह नकारी हुई कांग्रेस पार्टी, खासकर कैप्टन अमरिंदर सिंह सता में वापिसी की लालसा में अब फिर ऐसी चालें चल रहे हैं।विनीत जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बहुत कम समय में ही इतने विकासमयी व दिलेराना काम करके दिखाए गए हैं, जो कांग्रेस पार्टी अपने 60 बर्षों के राज में भी नहीं कर पाई। उन्होने कहा कि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से अपने लगातार दो कार्यकाल के दौरान रिकार्ड विकास कार्य किए हैं।विनीत जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणी अकाली दल एक विचारधारा वाली दो अलग-अलग पार्टियां है जो केंद्र व पंजाब में दशकों से सरकार चलाती आ रही हैं,जबकि कांग्रेस केंद्र में कांग्रेस महज़ 40 सीटों पर सिमट कर अपना वज़ूद गवां चुकी है और अब पंजाब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की हार यकीनी है। जिसके डऱ से अमरिंदर सिंह पंजाब की जनता को गुमराह करने का ड्रामा रच रहें हैं। उन्होने कहा कि पंजाब के समझदार लोग कांग्रेस के पंजाब विरोधी रूप से भंलिभांति परिचित हैं और इस बार फिर वह कैप्टन को चारे-खाने चित कर देंगे। 

 

Tags: Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD