Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप के बीच बंदूक नियंत्रण, आव्रजन पर तीखी बहस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉस वेगास , 20 Oct 2016

Last updated on: Oct 20, 2016, 00:00 IST

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को तीसरी व अंतिम दौर की बहस में न्यायालय की भूमिका, संविधान की व्याख्या सहित बंदूक नियंत्रण व आव्रजन मुद्दे पर तीखी बहस हुई। सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत यह तीसरी एवं आखिरी बहस नेवाडा विश्वविद्यालय में हुई। दोनों उम्मीदवारों ने नेवाडा विश्वविद्यालय के थॉमस एंड मैक सेंटर में बिना हाथ मिलाए प्रवेश किया। इस बहस की मेजबानी 'फॉक्स न्यूज' के क्रिस वालेस ने की। उनका पहला प्रश्न देश में न्यायालय की भूमिका और संविधान की व्याख्या पर उम्मीदवारों के रुख जानने को लेकर था।हिलेरी ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मेरा पुरजोर यकीन है कि सर्वोच्च न्यायालय को शक्तिशाली कॉरपोरेट और अमीर लोगों के साथ नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकों के साथ खड़े होने की जरूरत है। 

हमें एक ऐसे सर्वोच्च न्यायालय की जरूरत है जो महिलाओं के अधिकारों, एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के लिए खड़ा हो सके।" हिलेरी ने गर्भपात, समलैंगिक विवाह और राजनीति में पैसे के बढ़ते प्रयोग पर भी बात की।इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "मैं जिन न्यायाधीशों को नियुक्त करूंगा, वे संविधान के संस्थापकों के अनुरूप ही संविधान की व्याख्या करेंगे जो मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण है।"ट्रंप ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर हथियार रखने के अधिकार में दूसरे संशोधन का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने हिलेरी को बंदूक रखने का विरोधी करार देते हुए तंज कसा।हिलेरी ने कहा कि वह सभी से बंदूक छीनना नहीं चाहतीं, बल्कि सही तरीके से बंदूक नियंत्रण की पक्षधर हैं।वह कहती हैं, "मैं दूसरे संशोधन का समर्थन करती हूं, लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि इसके लिए उचित नियमन की जरूत है।"

ट्रंप ने आव्रजन के संदर्भ में मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के अपने रुख को दोहराया।उन्होंने कहा, "हम सभी को यह दीवार चाहिए। हमें अपनी सीमाओं को मजबूत बनाना होगा। हमें देश से नशीले पदार्थो को दूर रखना होगा।" ट्रंप ने हिलेरी पर निशाने साधते हुए कहा, "वह मुक्त सीमाएं चाहती हैं।" रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, "यहां कुछ बुरे लोग हैं और हम उन्हें बाहर निकालने वाले हैं।"हिलेरी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ट्रंप को राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में एक 'कठपुतला' चाहिए।इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, "आप कठपुतली हैं।"यह बहस देश में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से 20 दिन पहले हुई है।

 

Tags: Hillary Clinton , Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD