Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दि हॉली वंडर स्कूल में विश्व छात्र दिवस के अवसर पर प्रतिभा खोज मुकाबलों का आयोजन

छात्रों ने सोलो व गु्रप डांस मुकाबलों में स्टेज पर किया कला का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 15 Oct 2016

Last updated on: Oct 15, 2016, 00:00 IST

दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल द्वारा विश्व छात्र दिवस को समर्पित प्रतिभा खोज मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर मेकिंग, बुक मार्क मेकिंग, सॉफ्ट बोर्ड, स्क्रैप फाईल, रोल प्ले आदि मुकाबले करवाए गए। जबकि स्टेज पर छात्रों ने गु्रप व सोलो डांस मुकाबलों में भाग लिया। छोटे छोटे बच्चों की डांस में बेहतरीन पेशकश को देखते हुए जजों ने भी दांतों तले उंगलियां दबा लीं।इस अवसर पर छात्रों ने एक अंगे्रजी नाटक अतिथि देवो भव की पेशकारी की। इस दौरान छात्रों ने जापान, स्पेन व भारत के सभ्याचार की पेशकारी भी स्टेज पर डांस के माध्यम से बेहद खूबसूरत ढंग से दी। इन मुकाबलों में माहिरों के जजमेंट पैनल द्वारा दी जा रही जजमेंट के बाद विजयी छात्रों को इनाम तकसीम किए गए। इन मुकाबलों के दौरान जहां छात्रों की अच्छी कारगुजारी उभ्र कर सामने आई वहीं उनके भीतर आत्म विश्वास में भी वृद्धि हुई।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल प्रेमजीत ग्रोवर ने इन प्रतिभा खोज मुकाबलों संबंधी बताया कि उच्च स्तरी व अत्याधुनिक स्कूल शिक्षा प्रदान करने के साथ साथ सही शैक्षिक गतीविधियों के लिए अग्रणी हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल द्वारा छात्रों के भीतर आत्म विश्वास पैदा करने, उनका नजरिया सकारात्मक बनाने, उनकी कलात्मक रुचि को उत्साहित करने व कुदरती प्रतिभा को तलाशने के लिए इस टेलेंट सर्च मुकाबले का आयोजन किया गया था।स्कूल के डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने छात्रों द्वारा पेश किए गए रंगारंग प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रोग्राम दौरान स्कूल के कई छात्रों की ऐसी कलात्मक रुचि नजर आईं, जो अभी तक पूरी तरह छिपी हुई थीं। उन्होंने कहा कि आज के मुकाबले भरे दौरा में पढ़ाई व बेहतर शिक्षा के साथ साथ आत्म विश्वास बेहद जरूरी है और ऐसे मुकाबले उस आत्मविश्वास को जगाने के लिए संजीवनी बूटी का कार्य करते हैं। जबकि छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर स्कूल द्वारा उनकी रुचि की कलात्मक गतीविधियों को तराशा जाएगा और उन पर खास ध्यान दिया जाएगा।

 

Tags: The Holy Wonders School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD