Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अलग-थलग पड़े शरीफ का जैश, लश्कर पर कार्रवाई का निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 06 Oct 2016

Last updated on: Oct 06, 2016, 00:00 IST

पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक नीति पर भारत के कूटनीतिक हमले के बाद वैश्विक अलगाव से परेशान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने और 2008 के मुंबई आतंकी हमले और 2016 के पठानकोट आतंकी हमले की जांच जल्द पूरी करने को कहा है। पाकिस्तान से वार्ता बहाली के लिए भारत की यह दो प्रमुख मांगें हैं। पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को कहा कि इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख जनरल रिजवान अख्तर के साथ नागरिक अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक में शरीफ ने खुले और स्पष्ट शब्दों में यह बात कही।विदेश सचिव एजाज चौधरी ने बुधवार को बैठक में चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति में कहा, "पाकिस्तान कूटनीतिक अलगाव का सामना कर रहा है और दुनिया की प्रमुख राजधानियों में उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की जा रही है।

"डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, चौधरी ने कहा कि यहां तक कि पाकिस्तान के सबसे करीबी चीन ने भी जैश-ए-मोहम्मदके सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने पर संयुक्त राष्ट्र में बार-बार रोक लगाने के तर्क पर सवाल उठाया है।इतना ही नहीं, भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच कुछ सीनेटरों ने पाकिस्तान को भारत के साथ फिर से वार्ता शुरू करने के लिए कहा, भले ही इसका स्वरूप औपचारिक न हो।गुरुवार को पीपीपी नेता ऐतजाज अहसान ने भी 'नॉन स्टेट एक्टर्स' (गैर राजकीय तत्वों) पर नियंत्रण करने में नाकामी को लेकर सरकार की निंदा की, जिसके कारण देश को कूटनीतिक अलगाव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ (नवाज शरीफ के छोटे भाई) और खुफिया एजेंसी के प्रमुख के बीच कड़ी शाब्दिक तकरार हुई।भारत ने 18 सितंबर को कश्मीर के उड़ी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने की मांग की थी। 

भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मदका हाथ था।उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कर कम से कम सात आतंकवादी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त कर दिया और अज्ञात संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया।पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'कूटनीतिक युद्ध' के कारण इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाला दक्षेस सम्मेलन भी रद्द हो गया। दुनिया के प्रमुख देशों ने आईएसआई के संरक्षण प्राप्त आतंकवादी समूहों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कार्रवाई किए जाने की भारत की मांग का समर्थन किया है।समाचार पत्र डॉन ने कहा कि सरकार ने आईएसआई को 'पाकिस्तान के लिए बढ़ रहे अंतर्राष्ट्रीय अलगाव की सूचना दी है और सरकार के कई महत्वपूर्ण कामों पर आम सहमति की मांग की है।''डॉन' ने कहा कि सरकार ने सैन्य नेतृत्व वाली खुफिया एजेंसियों को खुली और अप्रत्याशित चेतावनी देते हुए कहा है कि 'अगर कानून प्रवर्तन एजेंसियां प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं तो वे हस्तक्षेप न करें।' अभी तक इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नागरिक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र से बाहर मानी जाती रही है।समाचार पत्र के मुताबिक, "प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट जांच को पूरा करने के लिए नए प्रयास करने और रावलपिंडी की एक आतंकवाद रोधी अदालत में लटके मुंबई हमले के मुकदमे को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।" मुंबई हमले में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ माना जाता है जबकि पठानकोट हमले के पीछे जैश के आतंकियों का हाथ बताया जाता है।समाचार पत्र के मुताबिक, एजाज चौधरी ने कहा कि अफगानिस्तान में सक्रिय हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की अमेरिका की मांग के कारण अमेरिका से पाकिस्तान के रिश्ते खराब हुए हैं और इनके और खराब होने का अंदेशा है।

भारत के साथ खराब होते रिश्तों की बात करते हुए विदेश सचिव ने कहा कि भारत की प्रमुख मांगें पठानकोट हमले की जांच पूरी करना और जैश के खिलाफ 'नजर आने वाली कार्रवाई' करना है।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, "चौधरी ने सलाह दी है कि हालांकि चीन ने पाकिस्तान के साथ अपना समर्थन दोहराया है, लेकिन उसने भी पाकिस्तान की कार्यप्रणाली में बदलाव की इच्छा का संकेत जताया है।"रिपोर्ट के मुताबिक विदेश सचिव की अप्रत्याशित व स्पष्ट बातों के बाद बैठक में नागरिक संस्थाओं के अधिकारियों व आईएसआई प्रमुख के बीच बेहद तीखी तकरार हुई।अखबार ने बताया कि शहबाज शरीफ ने आईएसआई प्रमुख से शिकायत की कि जब भी नागरिक अधिकारियों द्वारा कुछ समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, सुरक्षा प्रतिष्ठान पर्दे के पीछे काम करते हैं और गिरफ्तार व्यक्तियों को मुक्त कर देते हैं।डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआई प्रमुख ने चेतावनी दी कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को 'भारतीय दबाव के आगे घुटने टेकने या कश्मीरी लोगों को छोड़ देने' के तौर पर देखा जाएगा।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD