Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा ने केजरीवाल से इस्तीफा मांगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2016

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 'पाकिस्तान के प्रवक्ता' के रूप में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय गोयल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री के आवास के बाहर एकत्रित हुए और उनके खिलाफ नारेबाजी की।भारतीय जनता युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। उन्होंने नारे लगाए, "जो हाफिज सईद का यार है, देश का गद्दार है।"प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।केजरीवाल ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए सोमवार को मोदी की सराहना की थी और उनसे पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का पर्दाफाश करने का आग्रह किया था।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका खून खौल रहा है यह देखकर कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी लॉन्च पैड्स पर कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होने के दावे कर रहा है।केजरीवाल ने मोदी से पाकिस्तान के झूठे प्रचार से भी 'उसी प्रकार लड़ने का आग्रह किया था, जिस प्रकार पाकिस्तान के साथ हम जमीन पर लड़ते रहे हैं।'कांग्रेस ने भी कहा है कि पाकिस्तान के झूठे प्रचार को फिर से ट्वीट करके आप नेता ने पाकिस्तान के इस कथन को बल दिया है और उसका प्रचार किया है कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।उपाध्याय ने कहा, "वह पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे हैं और सईद की भाषा बोल रहे हैं। वह भारतीय सेना को हतोत्साहित कर रहे हैं।"उपाध्याय ने कहा, "(भारतीय) डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी थी। वह (केजरीवाल) देश की अखंडता और संप्रभुता पर सवाल उठा रहे हैं, जो उनके पद को देखते हुए शोभा नहीं देता।"भाजपा नेता ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन और तेज करेगी।

 

Tags: Satish Upadhyay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD