Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Oct 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अगर देश दुनियाभर में फैले 2.7 करोड़ प्रवासी भारतीयों को संख्या की बजाय एक ताकत के रूप में देखे तो 'ब्रेन ड्रेन' को 'ब्रेन गेन' में बदला जा सकता है। मोदी ने प्रवासी भारतीयों को समर्पित 'प्रवासी भारतीय केंद्र' का उद्घाटन करने के बाद कहा, "अगर हम प्रवासी भारतीयों को संख्या की बजाय एक ताकत के रूप में देखें तो ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदला जा सकता है।"मोदी ने कहा, "150 से भी ज्यादा देशों में प्रवासी भारतीय हैं। वे हमारे मिशनों के लिए एक बड़ी ताकत हैं।"मोदी ने कहा कि विश्व अब पहले से कहीं ज्यादा भारत के साथ जुड़ने का इच्छुक है।उन्होंने कहा, "ऐसे समय में 'अज्ञात का डर' एक रुकावट बन सकता है। हमारे प्रवासी इसे दूर करने में मदद कर सकते हैं। उन्हें दुनिया को बस बताना होगा कि वे भारत से हैं।

"प्रधानमंत्री ने प्रवासियों से जुड़ने की जरूरत पर बल दिया और अपने पूर्ववर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा कि जिन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस का विचार रखा था और यह तभी से जारी है।मोदी ने साथ ही कहा कि प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन दो अक्टूबर गांधीजी की जयंती पर करना बेहद उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि गांधीजी भारत से चले गए थे लेकिन देश की पुकार उन्हें वापस ले आई थी। इससे बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती।मोदी ने कहा, "प्रवासी भारतीय केंद्र दर्शाता है कि भारतीय होने और भारत से जुड़े होने का क्या अर्थ है।"उन्होंने कहा, "यह 2.7 करोड़ पीओआई (भारतीय मूल के व्यक्तियों) और एनआरआई (प्रवासी भारतीयों) के लिए मंच है। यह उन प्रवासियों के लिए भी एक केंद्र बिंदु के रूप में कार्य कर सकता है, जो अभी भी भारत में अपनी जड़ों की तलाश कर रहे हैं।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD