फेस्टीवल सीजन के दिनों में खाद्वय पदार्थो में मिलावट करने वाले लोगों व दूकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग स2ती से निपटे। 1योंकि उसका कोई फायदा तभी होगा जब स्वास्थ्य विभाग की टीम समय रहते छापेमारी करे और त्योहारों के दिनों में बनने वाली मिलावटी मिठाइयां बनने से पहले ही पकड़ी जाए । यह बात आज मोहाली विकास मंच के अध्यक्ष विनीत वर्मा ने अपने मोहाली स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वर्मा ने कहा कि असर देखने को मिलता है कि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन सिर्फ त्योहारों के दिनों में ही मिलावट खोरों पर लगाम कसने के लिए सख्ती दिखाता है। किन्तू यदि यह कार्रवाही लगातार चलती रहे तो लोगों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। वहीं मिलावटखोरों को कई किवंटलों के हिसाब से तैयार किया जाने वाला मिलावटी खोया व मिठाइयां बनाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिलावट खोर चाहे छोटा हो या बड़ा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बशना नहीं चाहिए। उन्होंने अपने मंच के पदाधिकारी किरत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, हरनाम दास, दरशन सिंह, अमनदीप कौशल, परमिंदर सिंह और सरबजित के साथ कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कहीं पर कोई मिलावट कर रहा मिलता है तो इसकी जानकारी वह मंच के पदाधिकारियों को किसी भी समय दे सकता है और उसका नाम भी गोपनीय रखा जायेगा। मंच पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से अपील की है कि हर बार सैंकड़ों किवंटल खोया जो कि मिलावटी पकड़ा जाता है उस पर नियतंण रखने के लिए प्रशासन पहले ही स2त कदम उठाए ताकि लोगों की सेहत से किसी प्रकार का कोई खिलवाड़ न होने पाए।