Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

प्रकाश सिंह बादल द्वारा सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने का आह्वान

श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को धर्मनिरपेक्षता का प्रकाश पुंज बताया, सम्मेलन का उद्धेश्य विश्वभर में प्रेम, भाईचारक सांझ, सद्भावना का संदेश फैलाना-नितिश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री पटना साहिब (बिहार)/चंडीगढ़ , 22 Sep 2016

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने देश में   जातिवाद, असमानता और कई अन्य सामाजिक बुराइयों पर चिंता जताते हुए देशवासियों को ऐसी बुराईयों के खात्में के लिए सरबंस दानी  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए समानता, मानवता और धर्म निरपेक्षता के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया है। दशमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान पटना साहिब में गुरू साहिब के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित होने वाले समागमों की श्रृंखला के तौर पर आज विश्वभर से पहुंची सिख हस्तियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित संगतों की मौजूदगी में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन के उद्घाटनी समारोह को संबोधित करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का महान जीवन एवं विचार धारा ना केवल देश को एक जुट कर सकती है बल्कि भारत को विश्व का अग्रणीय देश बनाने में भी सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब जी के दर्शाये मार्ग पर चलकर ही जाति-पाति एवं समाजिक असमानता जैसी बुराईयों से मुक्ति पाई जा सकती है।अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन की सफल शुरूआत के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार को बधाई देते हुये स. बादल ने कहा कि ऐसे उद्यम देश में अमन-शांति, संप्रदायिक सद्भावना तथा एकता की गांठों को और मज़बूत करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म निरपेक्षता की सदियों पुरानी रिवायतों को कायम रखने के लिए महान योगदान डाला और यहां तक कि मानवीय अधिकारों की रक्षा तथा धार्मिक स्वतंत्रता की खातिर अपना सरबंस कुर्बान कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में सिख धर्म समाजवाद एवं धर्म निरपेक्षता के सच्चे मॉडल का प्रसार करता है। 

बादल ने कहा कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब समूची मानवता के लिए समाजवाद एवं धर्म निरपेक्षता के प्रकाश पुंज हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के संकल्प के तौर पर श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर की नींव फकीर सांई मियांमीर ने रखी थी और इसके चार दरवाजे मानवता की बराबरी को दर्शाते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबियों विशेषकर सिखों ने अपने महान सिख गुरूओं की कुर्बानी एवं बहादुरी की विरासत पर सदा ही पहरा दिया है जिन्होंने हमेशा ही जबर जुल्म, दमन और अन्याय विरूद्ध डटने की शिक्षा दी थी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों द्वारा डाले गये बेमिसाल योगदान को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आबादी का दो प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद पंजाब में स्वतंत्रता संग्राम में 80 प्रतिशत कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिये गौरवमयी है कि कू का लहर, गदर लहर, कामागाटा मारू, गुरूद्वारा सुधार लहर तथा बब्बर जैसे लहरें पंजाबियों की शुरवीरता एवं वतन प्रस्ती की गवाही देती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान पटना साहिब इस पवित्र एवं ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय धूरे के तौर पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि आलमी स्तर पर लाखों लोग श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश दिवस बड़े स्तर पर मनाने की इच्छा रखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि बिहार सरकार एवं लोग लाखों लोगों की इच्छाओं पर खरे उतरेंगे जिनके जीवन का यह यादगारी दिन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग एवं सरकार इस पवित्र एवं ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली समझते हैं। स. बादल ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए वह हर प्रकार का योगदान डालेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब वासियों द्वारा मैं बिहार सरकार एवं लोगों को पूरा सहयोग एवं मदद की पेशकश करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को विश्वभर में धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं सम्र्पण भावना से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा देश भर में सैमीनार करवाये जायेंगे तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की तरफ से नितिश कुमार को पटना साहिब में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ का चैक सौंपा। 

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्धेश्य प्रेम, भाईचारक सांझ, सद्भावना का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 300 वर्षीय प्रकाश पर्व भी पूरे उत्साह से मनाया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है जो गुरू साहिब की मेहर स्वरूप ही संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार श्री गुरू नानक देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण छोह पवित्र धरती है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन में गुरू साहिब जी के समूचे जीवन एवं दर्शन संबंधी विचारचर्चा होगी। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्ष 2017 में समूची सिख संगत को पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी इकबाल सिंह ने कहा कि श्री गुरू गोबिंद सिंह जी ने सदियों पुरानी गुलामी की जंजीरें तोडऩे का प्रण किया था और इसकी खातिर उन्होंने अपना सरबंस कुर्बान कर दिया। 

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने समूचे लोगों को मानवता के प्रति प्रेम के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा सिखों की महान एवं गौरवमयी विरासत की संभाल करने एवं सही मायनों में हलीमी राज कायम करने के  सरूप पांच तख्त साहिबान द्वारा स. बादल को फखर-ए-कौम और पंथ रत्न का खिताब दिया गया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार द्वारा गुरू साहिब जी के 350वे प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  श्री एस एस आहलुवालिया ने कहा कि सिखों ने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग की बिहार में श्री गुरू नानक देव जी और श्री गुरू तेग बहादर जी की चरण छोह प्राप्त स्थानों को ऐतिहासिक नगरों के तौर पर विकसित किया जाये। राज्य सभा सांसद स. सुखदेव सिंह ढींडसा ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा जो इस प्रकाश पर्व को मनाने का सपना लिया था उसको बिहार सरकार ने पूरा किया। दिल्ली  सिख गुरूद्वारा  प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार मंजीत सिंह जीके, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्व यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा आये प्रतिनिधि श्री महेंद्र सिंह ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया । गुरू नानक मिशन निष्काम सेवक जत्था के भाई महिंदर सिंह द्वारा आये प्रतिनिधि भाई गुरचरन सिंह चंदन, कनाडा के पूर्व सांसद रूबी ढाला, अल्प संख्यक आयोग के चेयरमैन स. त्रिलोचन सिंह ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर  बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के महान जीवन एवं शिक्षाआं पर आधारित एक पुस्तक जारी की गई। इस अवसर पर श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को समर्पित मोबाइल एप्प भी जारी की गई। इसस पूर्व मुख्यमंत्री तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में नतमस्तक हुये। इस अवसर पर तत्ख साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी इकबाल सिंह ने स. बादल को सिरोपा भेंट किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बलविंदर सिंह भूंदड़ दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार मंजीत सिंह जीके, भाजपा क पूर्व राज्य प्रधान श्री कमल शर्मा,  पंजाब के मुख्य सचिव श्री सर्वेश कौशल और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा, सचिव तालमेल श्री के ए पी सिन्हा, स्थानीय आयुक्त पंजाब भवन श्री के शिवा प्रसाद, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के उपकुलपति डॉ. जसपाल सिंह और प्रधान सचिव प्रर्यटन बिहार सरकार श्रीमती हरजोत कौर भंवरा शामिल थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD