Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा स्वर्ण जयंती का लोगो जारी किया

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा स्वर्ण जयंती का लोगो जारी किया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव , 17 Sep 2016

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को एक लोगो जारी किया, जिस पर गीता के संदेश की प्रतिकृति है। यह लोगो एक नवंबर से शुरू होने वाले हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोहों के लिए है। कार्यक्रम का आयोजन यहां सेक्टर 29 में 'किंगडम ऑफ ड्रीम्स' में किया गया था। मुख्यमंत्री के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक, मुख्य सचिव डी. एस. देसाई और हरियाणा स्वर्ण जयंती समिति के संयोजक राजीव शर्मा भी मौजूद थे। यह समारोह एक नवंबर, 2016 से 31 अक्टूबर, 2017 तक मनाया जाना है।राज्य सरकार ने रथयात्रा निकालने की भी योजना बनाई है। इस पर राज्य की कला, संस्कृति, विरासत, इतिहास, प्रगति और विकास की झांकी भी रहेगी। यह यात्रा जुलूस के रूप में राज्य के जिला मुख्यालयों के बीच के सभी शहरों या गांवों से होकर गुजरेगी।

इसके अलावा इसमें हरियाणा को एक ऐसे राज्य के रूप में पेश किया जाएगा, जिसने देश की प्रगति में योगदान किया है। खट्टर ने कहा कि इस समारोह के लिए 140 अधिकारियों का एक दल गठित किया गया है। साल भर तक चलने वाले समारोहों के लिए अगले हफ्ते चंडीगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार ने उद्योग व खेल जगत के अग्रणी लोगों, अभिनेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य हस्तियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की योजना बनाई है। गुड़गांव में एक नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।इस लोगो की संकल्पना खुद खट्टर की है। इस लोगो में सुनहरे पृष्ठभूमि में एक सफेद शंख है, जिस पर भगवान कृष्ण का गीता का उपदेश देती तस्वीर, एक तीर और हरियाणा के नक्शे पर 50 की संख्या है।इस लोगो का प्रचार वाक्य है- 'बदलता हरियाणा-बढ़ता हरियाणा'। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD