Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

'आप नेता अनैतिक एवं भ्रष्ट कार्यो में लिप्त- हरसिमरत कौर बादल

केंद्रीय मंत्री ने 12 गांवों की 440 महिलाओं/लड़कियों को नन्ही छांव अभियान तहत सिलाई मशीनें बांटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मौड़ मंडी,(बठिंडा) , 17 Sep 2016

केंद्रीय फूड प्रौसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज यहां कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता नैतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त हैं और वह लोगों को सियासी सब्जबाग दिखाकर उनका शोषण कर रहें हैं।स्थानीय बचनी देवी धर्मशाला में नन्ही छांव अभियान तहत 12 गांवों की 440 महिलाओं/लड़कियों को सिलाई मशीनें बांटने  से पूर्व एकत्रता को संबोधित करते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता नैतिक मूल्यों की क्षति करते हुये आम लोगों की लूट में लगे हुये हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लग रहे शोषण और लोगों से पैसे लेने के आरोपों से यह साबित हो चुका है कि यह नैतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और इसके मद्देनजर पंजाब के लोग इनको 2017 में सबक सिखायेंगे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये श्रीमती बादल ने एक प्रशन के उत्तर में कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली कोई आम लोगों की सरकार नही बल्कि यह तो लोगों को गुमराह करके सत्ता हथियाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली डेंगू और चिकनगुनिया के कारण संकट का सामना कर रही है जबकि दूसरी तरफ श्री केजरीवाल बैंगलोर में ईलाज करवा रहें हैं। उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया फिनलैंड के दौर पर हैं और अन्य मंत्री विभिन्न राज्यों में हैं। श्रीमती बादल ने कहा कि इनका आम लोगों, उनके जीवन समस्याओं से कोई लेना देना नही है, यह तो केवल वोट की राजनीति तक सीमित है। 

अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को लगे झटके संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि इस बात से यह प्रत्यक्ष लग रहा है कि आगामी समय में देश के सियासी मानचित्र से कांग्रेस का सफाया विश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना के चक्र में यह भी साफ कर दिया है कि ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव श्री राहुल गांधी सियासत में बुरी तरह फेल लीडर हैं। आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सत्ता हथियाने के लिए किये जा रहे गुमराहकुन प्रचार से सचेत रहें और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के संकीर्ण स्वार्थो के कारण आज दिल्ली के लोग संकट का सामना करने को मज़बूत हैं। पत्रकारों द्वारा बठिंडा एयरपोर्ट के उद्घाटन संबंधी पूछे जाने पर श्रीमती बादल ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट के बाद अब बठिंडा एयरपोर्ट को भी शीघ्र आरंभ करवाया जायेगा। इससे पूर्व एकत्रता को संबोधित करते हुये लोक निर्माण मंत्री स. जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनो मुद्दाहीन तथा दिशा हीन पार्टियां हैं जिनको लोग 2017 में उनका सियासी अंत दिखा देंगे। स. सेखों ने कहा कि गत् 9 वर्षो के दौरान पंजाब नें विकास के क्षेत्र में नये परिदृश्य कायम किये हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों से घोषणा पत्र द्वारा किये जा रहे वायदे झूठ के पुलिंदे के अतिरिक्त कुछ नही जिससे लोगों को सचेत रहना चाहिए। 

'नन्ही छांव' के 100 सैंटरों से 7000 से अधिक लड़कियों ने सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया- हरसिमरत कौर बादल

12 गांवों की 440 महिलाओं/लड़कियों को नन्ही छांव अभियान तहत सिलाई मशीनें, प्रमाण-पत्र तथा पौधे बांटते हुये केंद्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नन्ही छांव अभियान तहत 100 सैंटरों से 7000 से अधिक लड़कियां सिलाई-कढ़ाई सीख चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नन्ही छांव अभियान का उद्धेश्य लड़कियों/महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा करने के साथ -साथ समाजिक बुराईयों के विरूद्ध लामबंद करना भी है। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान तहत लगभग 22 लाख पौधे वितरित किये जा चुके हैं। 

 

Tags: Harsimrat Kaur Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD