Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जरूरतमंदों की मदद में सबसे आगे रैडक्रॉस: प्रतिभा सिंह

दो दिवसीय जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेले का किया उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Sep 2016

Last updated on: Sep 14, 2016, 00:00 IST

प्रदेश रैडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रैडक्रॉस से जुड़ने और इसमें अपना योगदान देने की अपील की है। बुधवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेले का उदघाटन करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह अपील की। उदघाटन अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गरीब, बेेसहारा व जरूरतमंद लोगों तथा किसी भी तरह की आपदा से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा आगे रहती है। सोसाइटी के लिए दिया गया आर्थिक सहयोग इस तरह के जरूरतमंद लोगों के काम आता है। मेले के व्यापक आयोजन के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं व अन्य गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग विशेषकर विद्यार्थी रैडक्रॉस से जुड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को भी गति प्रदान करके एक सराहनीय पहल की है।इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने जिला कुल्लू में ‘शोभली बेटी, आसरी बेटी, आसरी शोभा’ अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के अंतर्गत जिला में कहीं भी बेटी के जन्म पर उसे जिला प्रशासन की ओर से उपहार दिए जाएंगे। प्रतिभा सिंह ने पांच नवजात बच्चियों के माता-पिता को बधाई कार्ड दिए। उन्होंने दिव्यांगों को जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से व्हीलचेयर्स व क्रैचेज भी प्रदान किए। उन्होंने मेले की स्मारिका और सोसाइटी के पदाधिकारियों की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया।प्रतिभा सिंह ने सराहनीय कार्यों के लिए एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र शमशी, आईटीबीपी केंद्र बबेली, कार सेवा दल कुल्लू, ब्लड बैंक केंद्र कुल्लू और हैंडी हिमाचल संस्था को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 

इससे पहले उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष हंसराज चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला में सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वित वर्ष में सोसाइटी को विभिन्न साधनों से लगभग 2 करोड़ 84 लाख रुपये की आय हुई। इस धनराशि में से सोसाइटी ने जरूरतमंद लोगों की मदद व अन्य गतिविधियों पर लगभग 1 करोड़ 26 लाख की धनराशि खर्च की। 

उदघाटन समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और अनुपमा नेगी ने बीस-बीस हजार रुपये के चैक भेंट करके जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में संरक्षक के रूप में सदस्यता हासिल की। 

इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सोसाइटी के सचिव वीके मोदगिल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष विमला महंत, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, हिमबुनकर के अध्यक्ष टैहल सिंह राणा, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, हरि चंद शर्मा, उत्तम चंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश डिपो होल्डर्स संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, रैडक्रॉस सोसाइटी के मुख्य संरक्षक, संरक्षक व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

  

 

Tags: Pratibha Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD