Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा ग्रामीण सेवा केन्द्रों की शुरूवात

मख्खू, गुरू हरसहाये और जलालाबाद नजदीक गांवों में ग्रामीण सेवा केन्द्रों का उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मख्खू/गुरूहरसहाये/जलालाबाद , 11 Sep 2016

Last updated on: Sep 11, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पहले पड़ाव तहत पंजाब के ग्रामीण सेवा केन्द्रों को गांव तलवडी निपालां मख्खू जिला फिरोजपुर, मोहन के उताड़ गुरू हरसहाये जिला फिरोजपुर, सजराणा जलालाबाद जिला फाजिल्का में उदघाटन किया। इसी प्रकार राज्य के सात जिलों मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर , फाजिल्का, बठिंडा और मानसा में पहले पडा़व तहत 485 गा्रमीण सेवा केन्द्रों ने कार्य करना शुरू कर दिया है।अपने संबोधन में स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि विशेषतौर पर गांवों में रहने वाले लोगों को घर बैठे ही सरकारी सेवाएं देने वाला पंजाब अपने आप में अदभूत राज्य बना गया है और अब लोगों को अपने जरूरी सरकारी कार्य करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में परेशान नही होना पड़ेगा और सेवा केन्द्रों द्वारा वह आसान ढंग से और भ्रष्टाचार रहित सेवाएं प्राप्त कर सकेगें। उन्होने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार की शुरू से ही कोशिश रही है कि लोगों का जीवन स्तर उंचा उठाया जाए और उनको विकसित देशों के स्तर की सेवाएं प्रदान की जाए। उन्होने कहा कि पिछले 9 वर्षो में पंजाब में रिकार्ड विकास करवाया गया है और इसी उन्नति की बदौलत उनको विश्वास है कि अगले पांच वर्ष पंजाब वासी उनकी सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर देगें। 

उन्होने घोषणा की कि तीसरी बार सरकार बनने पर सारे पंजाब की गलियों-नालियों को सीमेंट की बना दिया गया है।बादल ने कहा कि पंजाब को अतिरिक्त बिजली वाला राज्य बनाने के अतिरिक्त यहां सड़कीय ढांचे में भी क्रांतिकारी तबदीली लाई गई है। उन्होने कहा कि सभी कल्याण योजनाएं जैसे कि किसानों को निशुल्क बिजली, निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना , एससी -बीसी परिवारों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली, शगुन स्कीम, पैंशन स्कीम , स्कूली लड़कियों को निशुल्क साईकिल, गांवों में खेल व जिम किटों का वितरण , निशुल्क आटा दाल स्कीम आदि तभी से शुरू हुई जब जब पंजाब में स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में सरकार बनी उन्होने कहा कि असल में पंजाब की उन्नति कि तब हुई जब पंजाब में स. प्रकाश सिंह बादल ने सेवा संभाली है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 -07 दौरान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मुख्यमंत्री होते हुये ऐसी कोई प्राप्ति नही बताई जा सकती जिस पर गर्व किया जा सके। 

उन्होने कहा कि सड़कों पर पेैच लगवाने के अतिरिक्त कांग्रेस ने कोई कार्य नही किया।उन्होने बताया कि अक्तूबर माह में निशुल्क दवाई केन्द्रों और स्किल सैंटरों की शुरूवात भी कर दी जाएगी और स्किल केन्द्रों द्वारा प्रति वर्ष एक लाख के करीब नवयवुकों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के योग्य बनाया जाएगा। कांग्रेस और आप पार्टी को पंजाब विरोधी बताते हुये उन्होने कहा कि नशों के मामले पर यह दोनो पार्टिया जानबूझकर पंजाब को बदमान कर रही है जबकि पुलिस भर्ती दौरान किये डोप टैस्ट के परिणामों में ऐसी कोई बात भी सामने नही आई है उन्होने कहा कि 6 लाख नवयुवकों के टैस्ट में केवल दो हजार नवयुवकों के खून में नशा पाया गया है। आप पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झगडालू व्यक्ति करार देते हुये उन्होने कहा कि केजरीवाल की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है और उसने चुनावों से पहले जो कुछ कहा था जीतने के  बाद बिल्कुल उसके विपरीत कार्य किये। 

बादल ने कहा कि आप  पार्टी के नेता अनैतिक कार्यो में लिप्त है और धर्मिक ग्रंथों की बेअदबी के दोषो में घिरे हुये है। आप पार्टी द्वारा किसान मनोरथ पत्र जारी करने पर व्यग्य कसते हुये उन्होने कहा कि पंजाब से बाहर के नेता पंजाब के सभ्याचार और कदरों कीमतों से अनजान है और केजरीवाल को तो यह भी नही पता होगा कि खेतों में खड़ी फसल बासमती है या धान। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आप पार्टी को करारी हार देने का आहवान करते हुये कहा कि पंजाब का विकास ओैर लोगों की तरक्की सिर्फ अकाली भाजपा सरकार के साथ जुड़ी है उन्होने कहा कि इस समय पंजाब और केन्द्र में सांझेदार पार्टियों की सरकार है जिस कारण राज्य का विकास पूरी गति से हो रहा है और आगे भी इसको जारी रखने के लिए अकाली भाजपा सरकार की हैट्रिक बहुत जरूरी है।इस अवसर पर विधायक हरी सिंह जीरा, स. जोगिन्द्र सिंह जिंदू डिप्टी कमीशनर इंजीनियर डीपीएस खरबंदा, एसएसपी श्री आरके बख्शी और इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD