Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुवि बचाओ मंच ने मामला विस में उठाने पर अरोड़ा व संधू का जताया आभार

कुरुक्षेत्र की जनता के हितों के लिए इनेलो हमेशा उठाता रहेगा आवाज - अशोक अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 03 Sep 2016

Last updated on: Sep 03, 2016, 00:00 IST

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बचाओ मंच ने हरियाणा विधानसभा में कुवि के अस्तित्व को बचाने का मुद्दा उठाने पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा इनेलो विधायक दल के उपनेता एवं पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू को धन्यवाद पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया है। मंच के संयोजक मदनगोपाल शर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर जाकर दोनों नेताओं का इस मामले को लेकर विशेष रूप से आभार जताया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने कुवि से संबंधित बीएड व इंजीनियरिंग कालेजों को प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के अधीन करने का फैसला लिया, जिस पर कुवि पैंशनर्स एसोसिएशन की पहल पर नगर की सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाओं ने कुवि बचाओ मंच का गठन किया था। मंच ने मुख्यमंत्री सहित अनेक मंत्रियों तथा सत्ता व विपक्ष के विधायकों को इस बारे में ज्ञापन सौंपे थे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने मंच को विश्वास दिलाया था कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को मानसून सत्र में विधानसभा में उठाएगी, जिस पर इनेलो विधायक दल के उपनेता पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने इस मामले को विधानसभा में उठाया तो हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सदन को आश्वासन देना पड़ा कि कुवि से संबद्ध किसी भी बीएड व इंजीनियरिंग कालेज को प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के अधीन नहीं किया जाएगा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महत्ता बरकरार रखी जाएगी।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बचाओ मंच के संयोजक मदन गोपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में उत्तरी हरियाणा से संबंधित केवलमात्र जसविंद्र सिंह संधू ने ही इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। इसके लिए मंच श्री संधू का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र के हितों के लिए इनेलो हमेशा आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार आवाज उठाती रहेगी। दोनों नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर ही है। विश्वविद्यालय की सरकारी ग्रांट काफी कम कर दी गई। उन्होंने मांग की कि कुवि से संबद्ध बीएड कालेजों को चौ रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के अंतर्गत करने का जो निर्णय सरकार ने लिया है। अब शिक्षा मंत्री के आश्वासन देने के पश्चात सरकार तुरंत इस आदेश को रद्द करे और कुवि से संबद्ध बीएड कालेजों को दोबारा फिर इसी विश्वविद्यालय के अधीन किया जाए। उन्होंने शिष्टमंडल को यह भी आश्वासन दिलाया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कुरुक्षेत्र की जनता के हितों के लिए इनेलो हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहेगी। अरोड़ा ने कहा कि इस मुद्दे को केवल पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने ही विधानसभा में उठाया, जबकि इस इलाके के अन्य विधायक विधानसभा में चुप्पी साधे बैठे रहे। अरोड़ा ने कहा कि समय आने पर इलाके की जनता ऐसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

Tags: Ashok Arora , Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD