Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्त का कोई जाति धर्म नहीं किसी की जान बचाने के आता है काम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2016

Last updated on: Aug 25, 2016, 00:00 IST

रक्त का कोई जाति धर्म नहीं होता। रक्त किसी की भी जान बचाने के काम आ सकता है। इस लिए देश के अलग अलग हिस्सों में जाति धर्म के नाम पर रक्त बहाने की बजाए इसे दान करने में सहयोग करना चाहिए। ताकि वे किसी का जीवन बचाने के काम आ सके। ये बात  सेक्टर-५१ स्थित बह्रामकुमारिज पीस कोटेज में वीरवार को पीजीआई के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर के दौरान चाइना से पहुंची ब्रहाकुमारी दीदी सपना ने शिविर के उद्घाटन के दौरान कहीं। इस से पहले दीदी सपना ने शिविर का उद्घाटन किया। दादी प्रकाश मणि जी की  याद में करवाए गए इस रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान दीदी सपना ने कहा कि हर किसी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।  इसके लिए चेतना पैदा करने की जरूरत है जोकि युवा ही कर सकते है।

 

लडऩे में जीवन न करे व्यर्थ

 

सेंटर संचालिका दीदी सारिका ने कहा कि किसी को भी लड़ाई झगड़े में अपना जीवन व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो जीवन में ऐसा काम करो जो किसी के काम आ सके। इसके लिए रक्तदान एक बड़ा जरिया है। दीदी सारिका ने कहा कि जम्मू कश्मीर में खूब खून बह रहा है। लेकिन ये खून लडऩे की बजाए लोगों का जीवन बचाने के लिए दिया जाए तो कई जानें बच सकती है। इससे पहले उन्होंने चाइना से आई दीदी सपना का स्वागत किया।  

 

कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

रक्तदान शिविर के साथ साथ पीस कोटेज में श्री कृष्णजन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कृष्ण का पालना सजाया गया। बच्चों व सेंटर में पहुंच ब्रहामकुमार और ब्रहाकुमारिज को कृष्णजन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया गया। सेंटर को सुंदर ढंग से सजाया गया।

 

Tags: BLOOD CAMP , Brahma Kumaris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD