Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी सरकार ने सच से आजादी का जश्न मनाया : जयराम रमेश

जयराम रमेश
जयराम रमेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Aug 2016

Last updated on: Aug 16, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को लेकर मंगलवार को उनकी निंदा की। कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार की सच से आजादी का जश्न मनाया और अपनी उपलब्धियां गिनाने में झूठ बोला और गलत तथ्य पेश किए। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, "मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने सबसे लंबे 9,367 शब्दों के भाषण में दाल, सौर ऊर्जा और आतंकवाद के बारे में बातें की, लेकिन उन्होंने काले धन के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला, जिसका उन्होंने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के भाषण में नौ बार जिक्र किया था। उन्होंने रिफॉर्म से ट्रास्फॉर्म के बारे में बात की, लेकिन इस बात का जिक्र नहीं किया कि उनकी सरकार लोगों को कितनी मिसइंफार्म (गलत जानकारी) कर रही है।"

रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश का स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाते हुए अपनी सरकार की सच से आजादी का जश्न भी मना लिया।"कांग्रेस नेता ने कहा, "भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रपट ने एलपीजी सब्सिडी के दावों पर मोदी सरकार के झूठ और फरेब को अंतत: बेनकाब कर दिया है। लेकिन मोदी सरकार के झूठ और गलतबयानी की अनवरत धारा का यह मात्र एक उदाहरण है।"रमेश ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री तक सरकार के हर किसी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि सरकार ने एलपीजी के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटीएल) योजना पेश कर एलपीजी सब्सिडी की भारी राशि बचा ली है। इस योजना को पहल भी कहते हैं।उन्होंने कहा, "पिछले सप्ताह (12 अगस्त) सौंपी गई सीएजी की रपट में कहा गया है कि सरकार की पहल योजना के कारण एलपीजी सब्सिडी में बचत मात्र 1,764 करोड़ रुपये थी, न कि 10,000 करोड़, जिसका कि मोदी सरकार दावा कर रही है। वास्तव में सीएजी रपट में कहा गया है कि सरकार ने सरासर झूठ बोला है।"

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD