Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

महाराष्ट्र ने स्वतंत्रता दिवस पर दिखाई देशभक्ति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Aug 2016

Last updated on: Aug 15, 2016, 00:00 IST

महाराष्ट्र ने सोमवार को हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। राज्यभर में आयोजित कई रंगारंग कार्यक्रमों में स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों, नागरिकों, राजनीतिक नेताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।पुणे में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल सी.वी.राव ने ध्वजारोहण किया। पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।स्वाधीनता दिवस पर एक अन्य कार्यक्रम मुंबई स्थित मंत्रालय में आयोजित हुआ, जहां राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राष्ट्रीय झंडा फहराया और सुरक्षा बलों की सलामी ली। बाद में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

फड़णवीस ने अपने भाषण में स्वतंत्रता आंदोलन और उन स्वतंत्रता सेनानियों की सेवाओं और शहीदों के बलिदान को याद किया, जिनकी बदौलत देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई कई परियोजनओं पर प्रकाश डाला।मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों में भी ध्वजारोहण और परेड के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए, जिनमें लाखों छात्रों ने भाग लिया।भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना और अन्य, उनके छात्र एवं युवा संगठनों समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए।

राज्य के सभी जिलों में उत्साहपूर्वक स्वाधीनता दिवस समारोह मनाया गया, जिसमें मंत्रियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं, छात्र संगठनों और सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत की।नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वयं सेवकों की सलामी ली। बाद में उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित किया।शांतिपूर्ण ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक समेत राज्य के सभी शहरों में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया था।

 

Tags: Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD