Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

करो या मरो का संकल्प लें कांग्रेसजन : शीला दीक्षित

शीला दीक्षित
शीला दीक्षित
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Aug 2016

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि आज का दिन कांग्रेसजनों के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि आज के ही दिन गांधी जी ने मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में 'अंग्रेजो, भारत छोड़ो' का नारा दिया था और कार्यकर्ताओं से करो या मरो का आह्वान किया था। 'अगस्त क्रांति दिवस' के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए शीला ने कहा कि उप्र में कांग्रेस पार्टी 27 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए प्रदेश बदहाल हो गया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी सिर्फ उप्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश की है। ऐसे में आज कांग्रेसजनों को करो या मरो का संकल्प लेकर चलने की जरूरत है, ताकि उप्र में एक बार फिर सुनहरा युग स्थापित हो सके। इसलिए आज के दिन हम करो या मरो का संकल्प लें।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने कहा कि जिस तरह ब्रितानिया हुकूमत को देश से बाहर भगाने के लिए गांधी ने अहिंसा आंदोलन के जरिए 'भारत छोड़ो' का नारा दिया। आज सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर फिरकापरस्त और जातिवादी शक्तियों को देश से बाहर करने की जरूरत है।

 

Tags: Sheila Dikshit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD