Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्टूबर 2017 तक पंजाब के पूरे गांव खुले में शौच से मुक्त होंगे-सुरजीत सिंह रखड़ा

जलापूर्ति एवं सैनीटेशन विभाग स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य दो वर्ष पहले ही करेगा हासिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2016

Last updated on: Aug 08, 2016, 00:00 IST

स्वच्छ भारत मिशन तहत पंजाब का जलापूर्ति एवं सैनीटेशन विभाग राज्य के गांवों में निजी शौचालय बनाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय में दो वर्ष पहले ही संपूर्ण कर लेगा। अक्टूबर, 2017 तक पंजाब के समस्त गांव खुले में शौच से मुक्त होंगे। यह खुलासा जलापूर्ति एवं सैनीटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने आज यहां जारी प्रेस बयान द्वारा किया। स. रखड़ा ने कहा कि पंजाब में सात लाख 91 हजार निजी शौचालयों का निर्माण किया जायेगा जिनपर कुल लागत 1200 करोड़ रुपये आयेगी। राज्य सरकार द्वारा अबतक 250 करोड़ रुपये की लागत से 1,15,000 निजी शौचालयों का निर्माण किया गया है जबकि एक लाख शौचालय निर्माणाधीन हैं जोकि एक महीने के भीतर संपूर्ण हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च 2016 तक चार लाख 68 हजार निजी शौचालयों का निर्माण किया जायेगा जबकि पूरे 7,91,000 निजी शौचालयों का निर्माण अक्टूबर, 2017 तक हो जायेगा। भारत सरकार द्वारा यह लक्ष्य 2 अक्टूबर, 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि सरकार दो वर्ष पूर्व ही पूरा कर लेगा। 

स. रखड़ा ने बताया कि मौजूदा समय पंजाब के 1051 गांव खुले में शौच से मुक्त हैं जबकि 413 और गांव 2017 तक हो जायेंगे। अबतक एक जिला फतेहगढ़ साहिब खुले में शौच से मुक्त हो गया जबकि मार्च, 2017 तक 13 जिले खुले में शौच से मुक्त हो जायेंगे। अक्टूबर, 2017 तक पंजाब के समस्त गांव एवं जिले खुले में शौच से मुक्त हो जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक निजी शौचालय के लिए 15000 रुपये प्रति परिवार दिये जा रहें हैं। विभाग के सचिव श्री एके सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जलापूर्ति एवं सैनीटेशन मंत्री द्वारा दिखाई जा रही निजी दिलचस्पी स्वरूप पंजाब सभी लक्ष्य दो वर्ष पूर्व ही पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्धेश्य अकेले शौचालयों का निर्माण नही बल्कि गांवों में लोगों को खुले में शौच के दुष्प्रभावों से अवगत् करवाकर जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए 1000 वलंटियर परिश्रमिक के आधार पर गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहें हैं। प्रति वलंटियर 3 या 4 गांवों को कवर करता है। 

 

Tags: Surjit Singh Rakhra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD