केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कड़े हाथों लेते हुये कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल सफेद दिन पंजाब में सत्ता संभालने के सपने लेने छोड़ दें क्योंकि उनके सपने कांच की तरह टूंटेंगे।आज यहां भूच्चो मंडी और गोनियाना मंडी में विभिन्न स्थानों पर संगत दर्शन करने के पश्चात श्रीमती बादल ने कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बनाये बैठे हैं और कैप्टन अमरिंदर एवं श्री अरविंद केजरीवाल को उनके द्वारा लोगों को दिखाये जा रहे सब्जबागो के लिए सबक सिखायेंगे। श्रीमती बादल ने कहा कि लोगों का भरोसा विकास एवं विकासमुखी राजनीति में है पर वह इन पार्टियों के गुमराहकुन प्रचार से सचेत रहें।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को लोगों द्वारा बुरी तरह नकारा नेता बताते हुये श्रीमती बादल ने कहा कि कैप्टन के राज के दौरान पंजाब विकास की पटरी से उतर गया था जिससे संपूर्ण पंजाब अच्छी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के कारण कैप्टन महलों से बाहर आ गये हैं और चुनावों के बाद पुन: महल वापिस लौट जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आप के खास मुखी और उनके खास लीडरों की टोली चुनावों के बाद लोगों को नही मिलेंगे।
श्रीमती बादल ने कहा कि पंजाब में हो रहे रिकार्ड विकास को और शिखरों पर पहुंचाने के लिए लोगों को इन पंजाब विरोधी ताकतों और उनके मंसूबों से सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल दिल्ली में बुरी तरह फेल मुख्यमंत्री साबित होने के पश्चात अब अन्य राज्यों के लेागों को भ्रमाने की ताक में हैं। परंतु पंजाब के सूझवान लोग कैप्टन और केजरीवाल को बुरी तरह सबक सिखायेंगे। एक अन्य प्रशन के उत्तर में श्रीमति बादल ने कहा कि 2002-07 दौरान पंजाब में कांग्रेस के राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के पास लोगों को बताने के लिए एक भी उपलब्धि नही थी और पंजाब के शेष राज्यों से पिछड़ कर रह गया था। उन्होंने कहा कि गत् 9 वर्षो के दौरान गठजोड़ सरकार राज्य को विकास के क्षेत्र में अग्रणीय राज्यों में ला खड़ा किया है और आगामी समय में पंजाब देश का नंबर-1 राज्य बन जायेगा। उन्होंने कहा कि गठजोड़ सरकार ने राज्य में विकास के नये मील पत्थर स्थापित करते हुये प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याण स्कीमें लागू की है जबकि कैप्टन सरकार ने लोक कल्याण को बुरी तरह नजर अंदाज किया था।
इसी दौरान भूच्चो मंडी में संगत दर्शन में लोगों द्वारा उठाई गई सीवरेज़ की समस्या को गंभीरता से श्रीमती बादल ने जलापूर्ति एवं सीवरेज़ बोर्ड के सीनियर अधिकारियों को सीवरेज़ समस्या का शीघ्र हल करने के निर्देश दिये। श्रीमती बादल ने उपायुक्त डॉ. बसंत गर्ग को कहा कि वह इस कार्य को बिना किसी देरी और बढिय़ा ढंग से संपूर्ण करवाने को यकीनी बनायें। इस अवसर पर श्रीमती बादल ने वार्ड नंबर 7, 8,9,10,13, 1, 2, 3, 4 ,5 और 6 के लोगों की समस्यांए सुनते हुये मौके पर इनके हल के लिए संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो के लिए ग्रांट देने का एलान भी किया। केंद्रीय मंत्री ने गोनियाना मंडी में विभिन्न वार्डो की समस्याओं के मद्देनजर संगतदर्शन के दौरान जन मसलों के तुरंत हल के ििलए अधिकारियों को निर्देश जारी किये।श्रीमती बादल ने दाना मंडी भूच्चों की धर्मशाला में नन्ही छांव अभियान तहत 150 से अधिक लड़कियों और महिलाओं को सिलाई मशीने तथा पौधे वितरित किये। उन्होंने लड़कियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इस अवसर पर श्रीमती बादल ने बुजुर्गो, विधवाओं तथा अंगहीनों की निशुल्क ई-रिक्शा की सुविधा की शुरूआत भी की।