Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

आंध्र के विशेष दर्जे पर जल्द निर्णय का नरेंद्र मोदी का वादा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Aug 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आश्वासन दिया कि राज्य को विशेष दर्जा देने के बारे में अविलंब कोई निर्णय लिया जाएगा। नायडू ने कृष्ण पुष्करम के लिए निमंत्रण देने प्रधानमंत्री से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग समेत राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।बाद में संवाददाताओं से बातचीत में नायडू ने कहा कि उन्होंने मोदी से स्पष्ट कर दिया है कि विशेष दर्जा के अलावा और किसी चीज से राज्य की जनता संतुष्ट नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा देने और अन्य मुद्दों पर अधिक देर अच्छा नहीं है, क्योंकि इससे विपक्ष को राजनीतिक लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।नायडू ने मोदी से कहा कि राज्यसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दिए गए बयान से राज्य के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की एक सहयोगी है।गत सप्ताह जेटली ने राज्यसभा में कहा था कि सरकार आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा नहीं दे सकती है, लेकिन राज्य के आर्थिक रूप से स्थिर होने तक उसका हाथ पकड़े रहने का आश्वासन दिया था।नायडू के साथ केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू, वाई.एस. चौधरी और तेदेपा के कई सांसद थे।

मुलाकात से पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। जेटली के बयान पर तेदेपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत की गई अपनी सारी प्रतिबद्धताएं पूरी करे।तेदेपा प्रमुख ने कहा था कि विशेष दर्जा राज्य के लिए जीवन-मरण का प्रश्न है। विशेष दर्जा देने पर जल्द फैसला करने की मांग को लेकर इस सप्ताह तेदेपा के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन भी किए थे।

 

Tags: Narendra Modi , N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD