Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संविधान संशोधन के वक्त अनुपस्थित रहने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री : जयराम रमेश

जयराम रमेश
जयराम रमेश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2016

Last updated on: Aug 04, 2016, 00:00 IST

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक जब पेश किया गया तब संसद के दोनों सदनों में से किसी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नहीं होने पर कांग्रेस ने गुरुवार को निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि स्वतंत्र भारत में यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री के मौजूद रहे बिना संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई, बहस हुई और विधेयक पारित हुआ। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यहां मीडिया से कहा, "पिछले 66 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ जब संविधान संशोधन विधेयक पर बहस हुई और प्रधानमंत्री लापता रहे।"उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि संसद प्रधानमंत्री मुक्त हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह अभूतपूर्व है और मोदी इस कानून के पक्ष में थे इसे लेकर इसने संदेह पैदा कर दिया है।" 

रमेश ने कहा कि मोदी तब लोकसभा में भी नहीं थे जब इस विधेयक पर वहां बहस हुई और वह फिर बुधवार को राज्यसभा से भी लापता थे जब इस विधेयक पर चर्चा हुई, बहस हुई और विधेयक उच्च सदन से पारित हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जीएसटी विधेयक पर बुधवार की बहस और मतदान को ऐतिहासिक बताया और सरकार व मुख्य विपक्ष इस विधेयक को सौहार्दपूर्ण माहौल में पारित कराने के लिए अपने पूर्व के रुख से हटे। उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि यह सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा और सभी विपक्षी दलों ने जैसी मांग की है सरकार सीजीएसटी और आईजीएसटी को धन विधेयकों के रूप में नहीं पेश करेगी।" 

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार उद्योगों एवं राज्यों के अनुकूल जीएसटी व्यवस्था चाहती है लेकिन कांग्रेस इसे आम आदमी के लिए चाहती है। उन्होंने इसका कारण बताया कि जब कर कम रहेंगे तो अधिक से अधिक लोग इसका भुगतान करेंगे और इस तरह कुल संग्रह बढ़ जाएगा। रमेश ने कहा कि वह जीएसटी को लेकर बहुत सारे भ्रम की उम्मीद करते हैं लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव है। उन्होंने आगे कहा, "यह जीएसटी दोष युक्त है और इसे अच्छा बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना है। रमेश ने इस बात पर खुशी भी जताई कि कांग्रेस की बहुत सारी मांगें सरकार ने पूरी कर दीं। 

 

Tags: Jairam Ramesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD