Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

मुख्यमंत्री का नकदी फसलों व पुष्पोत्पादन की आवश्यकता पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 01 Aug 2016

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज चम्बा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह कोठी एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह के नए भवन के निर्माण तथा आगामी शैक्षणिक सत्र से लिल्ह पाठशाला में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांग पर किलौड़-रिजोटी-कालामाला तथा किलौड़-अन्नेहर सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने अन्नेहर सड़क के लिए 20 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान करने का तथा सेरी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की लम्बे समय से चल आ रही मांग के दृष्टिगत चुड़ी के धरवाला के लिए हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक की शाखा स्वीकृत की गई है।श्री वीरभद्र सिंह ने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में नकदी फसलों एवं पुष्पोत्पादन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वह कृषि विभाग को इन क्षेत्रों में नकदी फसलों की खेती की और संभावनाओं को तलाशने के निर्देश जारी करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कैरियां में 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन व खरमुख में अग्निशमन पोस्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के तहत भरमौर के पट्टी में बनने वाले व्यावसायिक परिसर की आधारशिला भी रखी।उन्होंने भाजपा पर निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए विघटन की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धर्म-निरपेक्षता पर विश्वास न करने वाला राजनीतिक दल कभी भी राष्ट्र के लिए हितकारी नहीं हो सकता।मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांगे्रस कार्य समिति की सदस्या एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव श्रीमती आशा कुमारी, हि.प्र. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री सुरिन्द्र भारद्वाज, हि.प्र.राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, जिला परिषद के अध्यक्ष श्री धर्म सिंह पठानिया, जिला परिषद सदस्य श्री अमित भरमौरी, एपीएमसी के अध्यक्ष श्री नीरज नय्यर सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD