Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में मनाया गया जानवरों की सुरक्षा का जागरुकता सप्ताह

राष्ट्रीय जानवर टाइगर को बचाने के लिए लगाई गुहार, जानवरों का जीवन भी एक मानव की तरह अनमोल: प्रिंसीपल शर्मा

 दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में मनाया गया जानवरों की सुरक्षा का जागरुकता सप्ताह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 30 Jul 2016

Last updated on: Jul 30, 2016, 00:00 IST

दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल, नजदीक सन्नी एनक्लेव लाइट में जानवरों की सुरक्षा के लिए जागरुक करने के लिए कैंपस में सप्ताह भर चलने वाले एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जानवरों द्वारा कुदरत के संतुलन में योगदान, उनके लाभ व गुणों बारे विस्तार सहित जानकारी दी गई, इस प्रोग्राम को जंगली जानवरों व मानवीय आबादी का हिस्सा बन चुके जानवरों व पंछियों की दो श्रेणियों में वितरित किया गया। अध्यापकों द्वारा प्रेजेंटेशन पेश करके विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह जानवर व पंछी कुदरत के संतुलन, फसलों व अन्य कई स्तर के मानव के मित्तर पंछी, कीड़े व जानवरों बारे विस्तार सहित जानकारी दी गई। 'इसके साथ ही विद्यार्थियों को विश्व स्तर पर खत्म हो चुके व खत्म हो रहे जानवरों बारे भी अहम जानकारी देते हुए इसके कारणों पर प्रकाश डाला गया। 

विद्यार्थियों यह जानकर बहुत हैरान हुए कि कभी धरती पर राज करने वाले डायनासोर जैसे विशाल जीव किसी पुलाड़ी उलंका के चलते हमेशा के लिए खत्म हो गए थे। इस जागरुकता सप्ताह के अंतिम दिन विद्यार्थियों के मध्य उक्त विषयों पर भाषण व पेंटिंग मुकाबले कराए गए  इस अवसर पर स्कूल के डायरैक्टर अश्विन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ उनके कोमल मनों में कुदरत के अजीम तोहफे जानवरों व पंछियों के लिए भी प्यार की भावना पैदा करना जरूरी है ताकि वे इन बेजुबान जानवरों के जीवन के लिए अपना योगदान दें और इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को समझाया गया कि एक जानवर की जिंदगी भी एक मनुष्य के जीवन की तरह ही अनमोल है।

 

Tags: The Holy Wonders School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD