Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा

 

अरविंद केजरीवाल की मजीठिया को ललकार : अगर हिम्मत है तो 6 महीने में मुझे गिरफ्तार करे ,नहीं तो उसके बाद में उसे गिरफ्तार करूंगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Jul 2016

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को खुली ललकार देते हुए कहा है कि 6 महीने बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही नशा तस्करों के ‘सरगना’ बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अमृतसर की अदालत में पेश होने से पहले सर्कट हाउस में हजारों की संख्या में पहुंचे अपने समर्थकों को संबोधन कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह, पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटोपुर, सांसद भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

अपने तीखे भाषण में प्रकाश सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया पर सीधा प्रहार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘बिक्रम सिंह मजीठिया के पास केवल 6 महीने बचे हैं। इन 6 महीनों में यदि मजीठिया में हमें गिरफ्तार करने का दम है तो कर ले, 6 महीने बाद पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार करके सालाखों के पीछे फेंका जायेगा।’अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अपने कुशासन दौरान बादलों और मजीठिया ने घर-घर नशा पहुंचा दिया है। युवा वर्ग को बर्बाद करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। उपर से जो भी इनके नशों के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है उस पर पर्चा दर्ज कर दिया जाता है, डराया जाता है। यदि बतौर मुख्यमंत्री मुझ पर केस कर सकते हैं तो पंजाब में आम आदमी का क्या हाल होगा? लेकिन पंजाब भर में मजीठिया को ड्रग तस्करों का सरदार बताने वाले होर्डिंग्ड, बैनर व बोर्डों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पंजाब के लोग बादलों और मजीठिया से डरने वाले नहीं हैं।’

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD