Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब सरकार के आश्वासन पर आज होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन स्थगित

प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर जबरदस्ती सहन नहीं की जाएगी : शाही इमाम पंजाब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Ajay Pahwa)

लुधियाना , 28 Jul 2016

Last updated on: Jul 28, 2016, 00:00 IST

आज यहां फील्डगंज चौंक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अमन-शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। मीटिंग में पंजाब सरकार के वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार हीरा सिंह गाबडिय़ा चेयरमैन योजना बोर्ड लुधियाना, डिप्टी कमिश्नर पुलिस-1 जोगिन्द्र सिंह, एसडीएस परमजीत सिंह, एसीपी सैन्ट्रल अमनदीप बराड़, एसीपी नार्थ रवनीश चौधरी, बाबा अजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि पाकिस्तान और अलगाववादियों की हम हमेशा निंदा करते रहे है लेकिन इस नाम पर पंजाब में सस्ती राजनीतिक रोटीयां सेकने के लिए अल्पसंख्यकों के साथ अगर गुंडागर्दी करने की कोशिश की गई तो उसे हरगिज बर्दाशत नहीं किया जाएगा। 

शाही इमाम ने कहा कि काला दिवस के ऐलान को लेकर कुछ कट्टरपंथीयों में घबराहट पाई जा रही है जबकि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर गुंडागर्दी न रूकी तो काला दिवस मनाएगें लेकिन इस बीच प्रशासन लगातार काम कर रहा है। शाही इमाम ने स्पष्ट कहा कि अगर किसी ने पंजाब का अमन खराब करने की कोशिश की तो हर हालत में काला दिवस मनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश के हिन्दू, सिख, मुसलमान, इसाई, दलित भाईचारे के लोग आपस में प्रेम करने वाले है, जिसे सिर्फ गिनती के शरारती तत्व तोडऩा चाहते है, इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि कट्टरपंथी लुधियाना के उद्योग और व्यापार को नुकसान पहुंचा रहे है। कश्मीर समेत विश्वभर से आने वाले मुस्लिम व्यापारी भी यहां पर दिखाए जा रहे कट्टरवाद की वजह से अपने व्यापारिक सबंधों पर विचार करने लगे है। उन्होनें कहा कि कोई भी धर्म किसी एक अपराधी की सजा किसी दूसरे को देने की इजाजत नहीं देता। चेयरमैन हीरा सिंह गाबडिय़ा ने कहा कि पंजाब देश में भाईचारे की मिसाल है। पंजाब सरकार सभी धर्मो का सम्मान करती है। किसी भी कट्टरपंथी को प्रदेश में अमन खराब करने की छूट  नहीं दी जा सकती। 

गाबडिय़ा ने कहा कि हम मुस्लिम समाज के आभारी है जिन्होंने पंजाब सरकार के आश्वासन पर प्रदेश भर में मनाए जाने वाले काले दिवस को स्थगित कर दिया है।  इस अवसर पर लुधियाना पुलिस के डिप्टी कमिश्नर-1 श्री जोगिन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि शहर में अमन-शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी और जिन लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज है, उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर शहर के सभी मुस्लिम नेताओं ने पंजाब सरकार और पुलिस के आश्वासन पर सहमति का इज्जहार करते हुए काला दिवस मनाए जाने के ऐलान को स्थगित करते हुए कहा है कि अगर गिरफ्तारी न हुई तो आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय प्रदर्शनों की रणनीति बना कर शाही इमाम ऐलान करेगें। इस मौके पर मौलाना फारूख, नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी, डा. सिराजदीन बाली, बिलाल खान, मुहम्मद जफर,  नसीम अंसारी, हाजी नौशाद, अल्ताफ जोशन, रहीस शाह, इरशाद, मुहम्मद रफीक, मुजीबु रहमान, शहजाद आलम, सज्जाद आलम, अंजुम असगर, डा. इदरीस, सिराजदीन अंसारी, मुहम्मद यूसुफ, डा. इसलाम, शेख अशरफ, कारी अल्ताफ  उर रहमान, मुहम्मद मेहराज, नय्यर आलम, मुहम्मद फुरकान, मुहम्मद कुलबुल, नासिर बनारसी, सूरज अंसारी, जिया उल हक, मुहम्मद रियाज सलमानी, मुहम्मद खालिद, अबू बकर, एहतशाम, डा. मुशताख, मुहम्मद तनवीर,मास्टर अब्दुल रहमान, सदरे आलम, एम.डी. नौशाद, एम.एच.बगगा, अनवर हुसैन, अकरम ढंडारी व शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुहम्मद मुसतकीम भी मौजूद थे। 

 

Tags: Hira Singh Gabria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD