Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अपराधिक मामलों में लिप्त भाजपा सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं : राघव चड्ढा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2016

Last updated on: Jul 27, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिनके खिलाफ अपराधिक मामले लंबित हैं, जबकि सभी आधिकारिक एजेंसियों को आप नेताओं के पीछे लगा दिया गया है। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, "75 केंद्रीय मंत्रियों में से 24 के खिलाफ अपराधिक मामले चल रहे हैं। उनमें से 14 के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई।"उन्होंने कहा, "इसके अलावा भाजपा के 282 लोकसभा सांसदों में से 98 के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं और विधायकों के मामले के विपरीत, उनके खिलाफ किसी भी एजेंसी को कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा गया है। ये सभी एजेंसियां आप नेताओं और विधायकों के पीछे लगा दी गई हैं।"

चड्ढा ने कहा कि एम.एम. खान हत्या मामले में आप द्वारा नई दिल्ली नगरपालिका उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर की संलिप्तता उजागर करने के बावजूद दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, "इसी प्रकार, भाजपा विधायक ओ.पी. शर्मा को पटियाला हाउस अदालत परिसर में एक व्यक्ति की सार्वजनिक रूप से पिटाई करने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी भाजपा नेताओं के बयान दर्ज करने के लिए भी उन्हें समन नहीं किया। लेकिन वह (दिल्ली पुलिस) आप नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करती है।"

आप के एक अन्य वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी विधायक करतार सिंह के घर पर आयकर विभाग छापे के बारे में कहा, "सरकार ने (शराब व्यापारी) विजय माल्या को देश से भागने दिया। लेकिन वे हमारे विधायक के घर पर ऐसे छापा मार रहे हैं जैसे कि वह धन शोधन के किसी मामले में संलिप्त हों।"उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप से डरते हैं।आशुतोष ने कहा, "मोदी जी आप से डरते हैं। वे हमें राजनीतिक तौर पर नहीं हरा सकते। इसलिए वह हमें चुप कराने के लिए पुलिस और ऐसी ही अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने अपने परिजनों को भी बता दिया है कि किसी दिन हमें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।"

इसी बीच, आप विधायक भावना गौड़ ने दावा किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राजनाथ सिंह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।गौड़ ने संवाददाताओं को बताया, "हमने राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि वे आप नेताओं के साथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा राजनीतिक मसला नहीं है। हालांकि ऐसा दिखाई दे रहा है कि वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने हमसे कहा कि अगर हमें सरकार से कोई समस्या है, तो हमें यह लिखित में देना चाहिए।"

 

Tags: Raghav Chadha , Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD