Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीएसटी पर स्पष्टता चाहती हैं दूरसंचार कंपनियां : एसोचैम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2016

Last updated on: Jul 24, 2016, 00:00 IST

दूरसंचार उद्योग ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को संसद से जल्दी पारित हो जाने की उम्मीद जताते हुए सरकार से मांग की है कि मूल्य संवर्धित सेवाओं (वीएएस) पर जो कर लगाए जाने हैं, उनके बारे में अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से पेश करे। एसोचैम-केपीएमजी के आलेख में रविवार को कहा गया, "जीएसटी की व्यापक रूपरेखा से यह उम्मीद की जाती है कि प्रस्तावित जीएसटी व्यवस्था लागू हो जाने के बाद भी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पहली बार केंद्र और राज्य सरकार, दोनों को सेवाओं पर कर लेने का अधिकार होगा। प्रस्तावित जीएसटी कानून को सरकार द्वारा व्यापार करना आसान बनाने के लिए उठाए सभी कदमों में सहायता करने वाला होना चाहिए और दूरसंचार सेवा मुहैया कराने वालों के लिए एक सरलीकृत कर प्रक्रिया होनी चाहिए।

" रिंग टोन जैसे कुछ खास मूल्य संवर्धित सेवाओं को कुछ राज्यों में मनोरंजन कर कानून के तहत मनोरंजन माना गया है और इन पर कर लग सकता है। इस तरह की सेवाओं से जो आमदनी होगी उस पर कर लागू होगा और इस तरह से यह राज्यों में सेवा कर और मनोरंजन कर के रूप में दोहरा कर होगा। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा कि सरकार को इस तरह की मूल्य संवर्धित सेवाओं पर जो कर लगना है, उसे स्पष्ट करना चाहिए। इससे इस उद्योग को अधिक समेकित ढंग से जीएसटी की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र का स्फूर्त विकास होगा। केपीएमजी ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि इस क्षेत्र का विकास एक दूरदर्शी नीति एवं नियामक माहौल पर निर्भर है जो निवेश, नवीनता और उत्पादकता का पोषण करता हो। हालांकि, यह उद्योग अच्छे इरादे वाले इन विचारों को समाविष्ट करने को लेकर नीतियों की जटिलता, नियामक और कर ढांचे की चिंताओं को समाविष्ट करने को लेकर कई चुनौतियों से जूझ रहा है। 

इसमें कहा गया है कि जीएसटी कानून को स्पष्ट एवं विस्तृत रूप से दूरसंचार सेवाओं को मूल्य संवर्धित सेवाओं, ई-कॉमर्स लेन-देन और मूलभूत सेवाएं साझा करने पर लगने वाले कर के बारे में बताना चाहिए क्योंकि इन देन-देन के साथ जीएसटी कानून के तहत अलग तरह से सलूक किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि यह भी स्पष्ट है कि दूरसंचार सेवाओं के लिए आपूर्ति नियमों को स्पष्ट एवं खास जगह अधिसूचित किया जाना चाहिए। खासकर पहले भुगतान की हुई सेवा के लिए, एक व्यवसाय से दूसरे व्यवसाय में ग्राहक के ऑनलाइन लेन देन, मोबाइल वालेट और मूल्य संवर्धित सेवाओं के बारे में ऐसा होना चाहिए । 

 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD