Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हमारी चिंता मत करो, अपने नेताओं की चिंता करो, आधी पंजाब कांग्रेस तो पहले से ही भाजपा में जा चुकी है: नील गर्ग का परगट सिंह को दो टुक जवाब पटियाला में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया बड़ा झटका, आधा दर्जन वरिष्ठ अकाली नेता हुए आप में शामिल इलाज के लिए पटियाला के लोगों को जाना पड़ता है हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली:एन.के.शर्मा फार्मेसी कॉलेज बेला ने माइंड मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

 

खतरनाक अपराधियों का रैनबसेरा बन चुका है पंजाब-सुच्चा सिंह छोटेपुर

जालंधर में दिन दिहाड़े हुए नौजवान के कत्ल की सख्त शब्दों में की निंदा, राज्य में बादल की नेतृत्व वाली सरकार में कोई नहीं है सुरक्षित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जांलधर , 25 May 2016

जालंधर में दिन दिहाड़े नौजवान के हुए कत्ल पर तीखी प्रतिक्रिया करते आम आदमी पार्टी के राज्य कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बहुत ही दयनीय अवस्था में पहुंच चुकी है और राज्य के आम लोग पूरी तरह से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छोटेपुर ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि आए दिन पंजाब में कोई न कोई ऐसी घटना हो रही है, जिससे पंजाब की कानून व्यवस्था के बद से बदतर होने का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है परंतु राज्य के गृह मंत्री पंजाब में किसी भी प्रकार के अपराध होने से इंकार कर रहे है। जिक्रयोग्य है कि पिछले कुछ माह पहले नामधारी संप्रदाय के माता चन्द कौर को लुधियाना में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला हत्या कर दी थी और करीब 2 माह बीत जाने के बाद भी हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। 

इसी तरह सिक्ख प्रचारक संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर भी बेखौफ हमला किया गया और हमलावर अभी भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर हैं। जालंधर में हुए दिन दिहाड़े कत्ल संबंधी छोटेपुर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब में अपराधियों को पुलिस का कोई भय नहीं है और आए दिन पंजाब के अलग अलग शहरों में गुंडा तत्व  तेजधार हथियारों के साथ सरेआम घूम रहे हैं। इसी तरह आज दिन दिहाड़े जालंधर में गुंडों ने नौजवान को बिना किसी डर के सरेआम कत्ल कर दिया। बताने योग्य है कि जालंधर के गुरू नानक पुरा क्षेत्र के साथ लगते इलाके में 2 नौजवानों को अज्ञात हमलावरों के समूह ने तेजधार हथियारों के साथ बुरी तरह से घायल कर दिया। जिनमें से एक नौजवान की अस्पताल में मौत हो गई जब कि दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया। मृतक की पहचान बस्ती बावा खेल निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है जबकि इसी बस्ती के निवासी मनीष कुमार गंभीर रूप में घायल हो गया।  

 

Tags: Sucha Singh Chhotepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD