Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया

 

केरल के मुख्यमंत्री ने मीडिया और वकीलों के बीच सुलह कराई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि (केरल) , 23 Jul 2016

केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन द्वारा संघर्षरत समूहों के बीच समझौता वार्ता का नेतृत्व करने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि शनिवार को राज्य में मीडिया और अधिवक्ता समुदाय के बीच झगड़ा समाप्त हो गया है। दो घंटे तक चली वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि दोनों वर्ग समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, "इस माह की 19 तारीख तक दोनों वर्गो के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन उसके बाद से खराब हो गए। अब दोनों के बीच संबंध 19 जुलाई से पहले जैसा होना चाहिए। 

हमने दोनों की एक समिति बनाने का फैसला किया है जो प्रहरी का काम करेगी।"प्रस्तावित समिति की अध्यक्षता राज्य के महाधिवक्ता करेंगे और इसके तीन सदस्य होंगे जिनमें मीडिया और बार काउंसिल से एक-एक और जब पुलिस की आवश्यकता होगी तो पुलिस प्रमुख बैठक में भाग ले सकते हैं।इस सप्ताह के आरंभ में समस्या तब शुरू हुई जब मीडिया रपटों में कहा गया कि एक सरकारी वकील ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। वकीलों ने दावा किया कि अधिकवक्ता को झूठा फंसाया गया था और साजिश में पुलिस और मीडिया के बीच मिलीभगत है।

गत मंगलवार को और बुधवार को कोच्चि में स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई जब दोनों समूहों के बीच झड़प हुई, जबकि राज्य की राजधानी में भी गुरुवार को झड़प हुई। केरल पुलिस ने इस संबंध में आधा दर्जन मामले दर्ज किए हैं।विजयन ने कहा, "पहले दौर की वार्ता का नेतृत्व महाधिवक्ता ने किया और घटनाओं की न्यायिक जांच कराने का निर्णय किया गया है। कुछ मामले पुलिस ने भी दर्ज किए हैं। 

ये सभी आगे चलेंगे।"गत शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी.एस. ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों के प्रतिनिधियों से बातचीत की और अपने सहयोगी न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ को इस मामले को देखने को कहा।इसके बाद केरल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों-पी.एन. रविन्द्रन और न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र मेनन को मामले को हल करने के लिए कहा गया। दोनों न्यायाधीशों ने गत शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी में पत्रकारों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD