Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

भारत का अहम साझेदार है केन्या : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैरोबी , 11 Jul 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केन्या को भारत का अहम साझेदार करार देते हुए अफ्रीकी देश में भारतीय निवेश को बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याता के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद एक साझा प्रेस बयान में कहा, "केन्या भारत का एक अहम मित्र और भरोसेमंद साझेदार है।"उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच पुराने व समृद्ध संबंध हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की जनता के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने कृषि व स्वास्थ्य से लेकर विकास सहायता, व्यापार व वाणिज्य में निवेश, क्षमता निर्माण के लिए लोगों के बीच नजदीकी संबंध तथा नियमित राजनीतिक परामर्श से लेकर रक्षा व सुरक्षा सहयोग में व्यापक साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार प्रदान किया है।उन्होंने कहा, "भारत केन्या का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और यहां दूसरा सबसे बड़ा निवेशक है।"

मोदी ने कहा, "लेकिन इसमें और भी हासिल करने की क्षमता है।"उन्होंने कहा कि निवेश संबंधों को व्यापक करने से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को और लाभ होगा।वहीं, केन्याता ने कहा कि दोनों पक्षों ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायता का वादा किया है और केन्या में वह एक कैंसर अस्पताल विकसित करेगा। केन्याता ने कहा, "हम क्रिकेट व एथेलेटिक्स जैसे खेल के क्षेत्र में भी संबंधों से हासिल करने के इच्छुक हैं।"दिन में बाद में प्रधानमंत्री युनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी का दौरा करेंगे और वहां विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।वे भारत-केन्या व्यापार सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे।

केन्या में अपने कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री सोमवार शाम भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के चौथे व अंतिम पड़ाव के तहत रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे।यहां पहुंचने के बाद उन्होंने भारतीय प्रवासियों की एक रैली को संबोधित किया, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।केन्या में भारतीय मूल के 80 हजार लोग रहते हैं।बीते 35 वर्षो में भारतीय प्रधानमंत्री की केन्या की यह पहली यात्रा है। इससे पहले इंदिरा गांधी ने वर्ष 1981 में केन्या दौरा किया था।चार देशों की यात्रा के तहत मोदी ने केन्या व तंजानिया के अलावा, मोजांबिक व दक्षिण अफ्रीका का भी दौरा किया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD