Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भारत-तंजानिया आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन से मिलकर लड़ेंगे

Narendra Modi and the President of the United Republic of Tanzania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दारेस्सलाम , 10 Jul 2016

भारत और तंजानिया ने रविवार को आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के दोहरे खतरे के मुकाबले के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इन मुद्दों पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय विचार-विमर्श के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हिंद महासागर के पार पड़ोसी होने के नाते तंजानिया के राष्ट्रपति मागुफुली और मैं इस बात पर सहमत हैं कि विशेषकर समुद्री क्षेत्र में अपनी रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी को और गहरा करें।" 

मोदी ने कहा, "हम आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के दोहरे खतरे का मुकाबला करने के लिए मिलकर, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक स्तर पर काम करने के लिए सहमत हैं।"प्रधानमंत्री मोदी ने भारत द्वारा शुरू किए गए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में तंजानिया का स्वागत किया। मोदी ने कहा कि भारत पहले से ही तंजानिया का मजबूत आर्थिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि हमारे आर्थिक संबंधों के सभी क्षेत्र गुणकारी एवं ऊध्र्वमुखी हैं।

दारेस्सलाम में एक जलापूर्ति परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने बाद मोदी ने कहा कि भारत जांजीबार और 17 अन्य शहरों में ऐसी परियोजनाएं चला रहा है। इससे पहले मोदी का रविवार को यहां रस्मी स्वागत किया गया।मोदी ने मागुफुली के साथ समारोह में स्थानीयता का पुट देते हुए ड्रम भी बजाया। मोदी यहां अफ्रीका के चार देशों के दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत शनिवार रात दक्षिण अफ्रीका से यहां पहुंचे। पांच साल में भारत के प्रधानमंत्री की तंजानिया की यह पहली यात्रा है। वर्ष 2011 में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां आए थे। मोदी अफ्रीका की अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में केन्या के लिए रवाना होंगे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD