Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब को उजाडऩे के लिए कांग्रेसी नेताओं ने बादलों की निंदा की

लोगों को गुमराह करने वाली आप की आलोचना की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना , 27 Jun 2016

Last updated on: Jun 27, 2016, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन पर पंजाब को बर्बाद करने का आरोप लगाया है, जो अपनी जेबें भरने के लिए पंजाब को कभी भी न पूरा होने वाला नुक्सान पहुंचा रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की भी आलोचना की है, जो दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से फेल रहने के बाद अब पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।इस क्रम में लुधियाना पूर्वी विधानसभा हलके में हलका इंचार्ज गुरमेल सिंह  पहलवान द्वारा आयोजित कार्यकत्र्ता बैठक को संबोधित करते हुए सीनियर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राङ्क्षजदर कौर भठल ने कहा कि यह हैरानीजनक है कि बादल परिवार ने करोड़ों रुपए की जायदादें एकत्र कर ली हैं, लेकिन इनके शासन के दौरान पंजाब दीवालिया हो चुका है।2002 से 2007 के कांग्रेस शासनकाल के दौरान पहले नंबर पर रहा पंजाब आज आठवें स्थान पर खिसक चुका है। इसके विपरीत यदि पंजाब आज देश में किसी कारण पहले नंबर पर है, तो वह नशे और कानून व व्यवस्था की समस्या है। इन्होंने हमारी सारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में बड़े स्तर पर फैली बेरोजगारी का जिक्र किया, जहां 90 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि बादल अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद ले रहे हैं, जिनमें से छह मंत्री हैं और एक केन्द्र मेंमंत्री है।इसी तरह, आप द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से दिल्ली के हालात देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के एक साल के शासन के दौरान दिल्ली 20 साल पिछड़ गया है। शीला दीक्षित द्वारा 15 सालों के दौरान दिल्ली में किया गया विकास व तरक्की केजरीवाल के एक साल के दौरान वापिस आ गए हैं।उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा का सत्ता से बाहर होना तय है। उन्होंने लोगों से आप द्वारा किए जा रहे गुमराहपूर्ण वायदों व दिखाए जा रहे सपनों के खिलाफ चेतावनी दी। भ_ल ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही कैप्टन अमरेन्द्र सिंह  के नेतृत्व में पंजाब को एक बेहतर शासन प्रदान कर सकती है। उन्होंने लोगों से कैप्टन अमरेन्द्र के शासन के पांच सालों को याद करने के लिए कहा, जब सब कुछ बढिय़ा चल रहा था।

बैठक को संबोधित करते हुए सीनियर पार्टी नेता व प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष ब्रह्म मोहिन्दरा ने कहा कि लोगों में कांग्रेस पार्टी को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा के बीते दस सालों के कुशासन ने लोगों को महसूस करवा दिया है कि सिर्फ कैप्टन अमरेन्द्र की नेतृत्व में कांगे्रस ही पंजाब के लिए उम्मीद की किरण है।इस दौरान लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह  बिट्टू व प्रदेश कांगे्रस के महासचिव व विधायक मोहम्मद सदीक ने भी संबोधित किया।जबकि अन्यों के अलावा, प्रदेश कांगे्रस महासचिव पवन दीवान, जिला कांगे्रस प्रधान गुरप्रीत सिंह  गोगी, विक्रम सिंह  बाजवा, पलङ्क्षवदर तग्गड़, सतङ्क्षवदर जवद्दी, आजाद शर्मा, राजा गुरजोत, संतोख सिंह , गुरेन्द्र रंधावा, ङ्क्षमटू शर्मा, प्रवीण सूद, जसबीर गोल्डी, अंकुर शर्मा, दिनेश शर्मा, गुरसेवक मंगी, गुरमेल सिंह , मुख्तार सिंह , सुरेन्द्र मास्को, कुलदीप जंडा, प्रदीप शर्मा, जङ्क्षतदर यादव, सन्नी पहूजा, सतबीर रंधावा, जैमल सिंह , भुपेन्द्र सिंह , जीता पवार, मलकीत सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Rajinder Kaur Bhattal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD