Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया 14वीं बार चैम्पियन, भारत को मिला पहला रजत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Jun 2016

आस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी शूटआउट में भारत को 3-1 से हराकर शुक्रवार देर रात चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 का खिताब जीत लिया। यह आस्ट्रेलिया का 14वां खिताब है जबकि भारत को पहली बार इस प्रतियोगिता में रजत पदक मिला है। निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं होने के बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। आस्ट्रेलियाई गोलकीपर टेलर लोवेल ने भारत के एसके उथप्पा, एसवी सुनील और सुरेंद्र कुमार को गोल नहीं करने दिया और अपनी टीम को सबसे अधिक बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब दिलाया।भारत की ओर से हरनमप्रीत सिंह ने एकमात्र गोल किया जबकि आस्ट्रेलिया की ओर से एरॉन जालेवस्की, डेनियल बील और साइमन ओचार्ड ने गोल किए। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश सिर्फ ट्रेंट मिटन को गोल करने से रोक सके।

बहरहाल, यह चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। वह पहली बार फाइनल में पहुंचा था। साल 1982 में भारत ने कांस्य पदक जीता था।एक दिन पहले पूल मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 2-4 से हारने वाली भारतीय टीम ने क्वीन एलिजाबेथ ओलम्पिक हॉकी सेंटर में बेहतरीन खेल दिखाया और विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया को निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं करने दिया।अंतिम पूल मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बेहद आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरुआती 15 मिनट में ही दो गोल कर दिए थे लेकिन भारत ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में अच्छा खेल दिखाया था।

भारत ने शुक्रवार को भी खेल का वही स्तर जारी रखा और आस्ट्रेलिया को गोल करने का एक भी मौका प्रदान नहीं किया। इस दौरान आस्ट्रेलिया ने एक पेनाल्टी स्ट्रोक भी मिस किया। यह अलग बात है कि आस्ट्रेलियाई रक्षापंक्ति ने उसे भी गोल करने का मौका नहीं दिया। भारत ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए आस्ट्रेलिया को खूब छकाया।निर्धारित समय में एक भी गोल नहीं होने पर मैच का फैसला शूटआउट से होना निर्धारित हुआ। इस मैच के असल हीरो आस्ट्रेलियाई गोलकीपर टेलर लोवेल रहे, जिन्होंने भारत को शूटआउट में सिर्फ एक गोल करने का मौका दिया।

भारत का दुर्भाग्य रहा कि उसके लिए एसवी सुनील और एसके उथप्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शूटआउट में गोल नहीं कर सके। इन दोनों के अलावा सुरेंद्र कुमार भी गोल करने से चूके।

भारत ने अब तक इस प्रतिष्ठित आयोजन का फाइनल नहीं खेला था। साल 1982 में भारत ने कांस्य पदक जीता था। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उसने पाकिस्तान को हराया था। भारत सात बार चौथे स्थान पर रहा है। भुवनेश्वर में आयोजित बीते संस्करण में भी भारत चौथे स्थान पर रहा था।साल 1978 में शुरु हुए इस टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया का वर्चस्व रहा है। उसने यह खिताब 1983 के बाद से कुल 14 बार जीते हैं। इसके अलावा वह 10 बार उपविजेता रहा है। पांच मौकों पर इस टीम ने कांस्य पदक भी जीते हैं।शुक्रवार को ही जर्मनी ने ब्रिटेन को 1-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। 

जर्मनी के लिए मैच का एकमात्र गोल मार्को मिल्टकाउ ने किया। मिल्टकाउ ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक चार गोल किए।इसी तरह पांचवें और छठे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बेल्जियम ने दक्षिण कोरिया को 4-3 से हराया। एक समय बेल्जियम की टीम 1-3 से पीछे चल रही थी।भारत के हरमनप्रीत सिंह को सबसे अच्छा जूनियर खिलाड़ी चुना गया। जर्मनी के तोबाएस हाउके टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी बने जबकि ब्रिटेन के जार्ज पिनर को सबसे अच्छा गोलकीपर चुना गया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD