Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रतिकूल परिस्थितियों में झारखंड की लड़कियों ने टॉपर सूची में जगह बनाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची (झारखंड) , 12 Jun 2016

प्रतिकूल परिस्थितियां झारखंड की आरती कुमारी को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने से रोक नहीं सकीं। गरीबी से लेकर विस्थापन तक को मात देते हुए झारखंड की इस लड़की ने एक अच्छी सफलता के लिए अपना अनवरत प्रयास जारी रखा। अब उसने सफलता का स्वाद चख लिया है।आरती इंटर परीक्षा में कला विषय की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर है। यह सूची झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) द्वारा प्रकाशित की गई है।आरती जब 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी तो 2015 में उसके पिता का देहांत हो गया। घर की सारी जिम्मेदारी उसकी मां के कंधे पर आ गई। दुखी और परेशान आरती उस साल जेएसी की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी।लेकिन, उसने खुद को संभाला और परीक्षा देने का मन बनाया। इस साल वह परीक्षा में शमिल हुई और जेएसी का परिणाम साबित करता है कि वह झारखंड की सबसे बेहतरीन छात्राओं में से एक है।आरती की मां और भाई उसके लिए शक्ति का आधार स्तंभ रहे हैं। उसके भाई ने भी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।पिता को खोने के अलावा आरती को विस्थापन का दंश भी झेलना पड़ा, क्योंकि नागा बाबा खटाल मोहल्ले में मकान मालिक ने मकान खाली करने के लिए मजबूर किया। रांची के अन्य भाग में उसके परिवार को शरण लेनी पड़ी।यह कठिन समय था, लेकिन मां ने आरती का लगातार समर्थन किया। मां ने शैक्षणिक गतिविधियां छोड़ने की सलाह कभी नहीं दी।इस तरह आरती की सफलता के डगर काफी कठिन रहे हैं। अब वह एक दिन भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक अधिकारी बनने की उम्मीद करती है।इसी तरह की कहानी गुमला जिले की गायत्री सिंह की भी है। उसके माता पिता उत्तर प्रदेश के एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। गायत्री अपने माता-पिता के साथ पड़ोसी राज्य नहीं गई। वह अपने बहन और भाई के साथ ही रही। उसका भाई एक स्थानीय भंडार में काम करता है।

आर्थिक तंगी के बावजूद गायत्री ने ठान ली थी कि वह पढ़ाई नहीं छोड़ेगी। उसके भाई ने भी कठिन परिश्रम किया ताकि गायत्री पढ़ाई छोड़ने को मजबूर नहीं हो।परिणाम भी शानदार है। गायत्री जेएसी की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर है।इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि गायत्री के पड़ोसी खुश हैं। पड़ोसी लड़की ने उन्हें गौरवान्वित किया है। गायत्री ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर कोई सपना, दृढ़ता और कठिन परिश्रम पर आधारित हो तो उसके मार्ग कोई भी चीज बाधा नहीं बन सकती है।धैर्य और दृढ़ता की एक और ज्वलंत उदाहरण लोहरदगा जिले की रीता नूपुर कुजूर है जिसने शादी होने और एक बेटे की मां बनने के बावजूद अपने सपने का पीछा किया। जेएसी की मेरिट सूची में वह दसवें स्थान पर है।मैट्रिक की परीक्षा देने के बाद रीता की शादी हो गई थी। वह एक मां बन गई थी। वैवाहिक जीवन पर उसका काफी समय खर्च होता था, लेकिन पढ़ाई जारी रखने की तमन्ना उसके दिल की गहराई में बनी रही।धन्यवाद के पात्र उसके किसान पति हैं जिन्होंने रीता के एक दिन भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी बनने का सपना पूरा होने के लिए पढ़ाई का महत्व को समझा। पति ने उसे खूब प्रोत्साहित किया।इसलिए रीता ने छह साल बाद पठन-पाठन सामग्री वापस पाया और एक महिला कॉलेज में प्रवेश लिया। इसके बाद रीता ने मुड़ कर नहीं देखा है। अब वह अग्रेजी विषय से स्नातक बनना चाहती हैं और इसके बाद वह आईपीएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करेगी।

 

Tags: EDUCATION , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD