Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

चौथे विश्व कबडडी कप का कार्यक्रम जारी-30 नंवम्बर से 14 दिसंबर तक होगा

नशा मुक्त कबडडी कप के लिए पुख्ता प्रंबंध उदघाटनी समागम बठिंडा एवं समापन समारोह लुधियाना में होगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 21 Oct 2013

Last updated on: Oct 21, 2013, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल  जिनके पास खेल विभाग का चार्ज भी है,द्वारा चौथे विश्व कबडडी कप के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई हैं,जोकि तीस नवंबर से 14 दिसंबर तक पंजाब के विभिंन शहरों में होगा।आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये स. बादल ने कहा कि चौथे विश्व कबडडी कप के संशोधित कार्यक्रम संबधी निमंत्रण पत्र विश्व की विभिंन टीमों को भेज दिये गये हैं। कबडडी कप का उदघाटनी समारोह बठिंडा के स्पोर्टस स्टेडियम में जबकि समापन समारोह लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में होगा। उन्होने साथ ही कहा कि इस कप में शिरक्त के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी सुजात हु सैन एवं पाकिस्तान कबडडी फेै डरेशन के प्रधान द्वारा हामी भर दी गई है।कबडडी कप दौरान पुरूषों के वर्ग में 12 जबकि महिला वर्ग में 8 टीमें भाग लेगीं। स. बादल ने कहा कि कबडडी कप के लिए कुल 20 करोड़ रूपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है और इसका सीधा प्रसारण सभी देशों के अतिरिक्त इंगलैडं, अमेरिका एवं कनाडा में किया जाएगा। पुरूष वर्ग में  भारत,अर्जनटाईना,अमेरिका,इंगल्ड,कनाडा,पाकिस्तान,सिउरालियोन,ईरान,डेनमार्क,कीनिया ,स्काटलैड एवं स्पेन शामिल हैं। महिला वर्ग में भारत ,अमेरिका,इंगल्ड,,ईरान,डेनमार्क,कीनिया, मैक्सीको एवं पाकिस्तान की टीमें भाग लेगी।

टूर्नामैंट के लीग मैच 13 स्टेडियमों में खेलें जाएगें जिनमें आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर,गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर,स्पोटर्स स्टेडियम बादल(मुक्तसर),वार हीरोज स्टेडियम संगरूर,नेहरू स्टेडियम रोपड़,स्पोटर्स स्टेडियम चोला साहिब,स्पोटर्स स्टेडियम जलालाबाद,सरकारी कालेज गुरदासपुर,एन एम कालेज मानसा एवं गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर शामिल हैं। बादल ने कहा कि कबडडी कप को नशा मुक्त करवाने के लिए खिलाड़ियों के सैंपल लेने की जिम्मेवारी नाडा को सौंपी गई है। उन्होने कहा कि टूर्नामैंट से पूर्व खिलाड़ियों के खून के नमूने एकत्र किये जाएगें जबकि इनके टेस्ट वाडा द्वारा अधिकारित की प्रयोगशालाओं द्वारा ही किये जाएगें। उन्होने साथ ही स्पष्ट किया कि डोपिंग के दोषी पाए गये खिलाड़ी पर दो वर्ष की पांबदी लगा दी जाएगी। उन्होने कहा कि टूर्नामैंट को निर्धारित मापदंडो एवं नियमों के अनुसार करवाने के लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्ष्ता अधीन एक कमेटी द्वारा निगरानी की जाएगी। उन्होने साथ ही स्पष्ट किया कि कबडडी कप दोरान सटटे बाजी को  रोकने के लिए पुख्ता प्रंबध किये जा रहे हैं।बैठक के दौरान मुख्य तोैर पर सूचना एवं लोक सम्पर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया,स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी,शिक्षा मंत्री सिंकदर सिंह मलूका,उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी एस ओजला,अशोक गुप्ता सचिव स्पोटर्स,उपमुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव मनवेश सिंह सिद्धू एवं अजय महाजन एवं खेल विभाग के निदेशक शिव दुलार सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD