Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

मुख्यमंत्री ने हिमप्रस्थ पत्रिका के कुल्लू जिला विशेषांक का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 20 Oct 2013

Last updated on: Oct 20, 2013, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘हिमप्रस्थ’ के कुल्लू जिला विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने विशेषांक के प्रकाशन के लिए विभाग के निदेशक एवं पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री राजेंद्र सिंह और स्टाफ के अन्य सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ का प्रकाशन वर्ष 1955 से नियमित रूप से किया जा रहा है तथा इसमें साहित्य, लोक जीवन, संस्कृति एवं कला पर यथेष्ठ रूप से प्रकाश डाला जाता रहा है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका प्रदेश के लेखकों एवं रचनाकारों की आत्म-अभिव्यक्ति के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रिका के ‘कुल्लू जिला विशेषांक’ में जिले से संबंधित विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है, जो पाठकों के लिए सूचनाप्रद व उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमप्रस्थ को इस प्रकार के विशेषांक का क्रम जारी रखना चाहिए। 

हिमप्रस्थ के इस विशेषांक में ‘कुल्लूत देश’ के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व से लेकर वर्ष 1966 में हिमाचल प्रदेश का जिला बनने तथा बाद में यहां हुए विकास सहित सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। इसमें यहां के गौरवमय इतिहास, पुरातत्व, धर्म, संस्कृति तथा इसकी विकास यात्रा को शामिल किया गया है।मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ऐसी पत्रिका है, जिसका नियमित प्रकाशन पिछले 58 वर्षों से किया जा रहा है। 57 वर्ष पूर्व इस पत्रिका की शुरूआत सुखद घटना थी। हिमप्रस्थ ने इस अवधि में इस पर्वतीय राज्य की संस्कृति, लोक साहित्य और विकास सम्बन्धी अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन वर्षों में पत्रिका के माध्यम से लोकवार्ता और संस्कृति की अनेक अप्राप्य और मूल्यवान सामग्री पाठकों तक पहुंची है। अनेक विद्वानों-छात्रों के लिए पत्रिका में प्रकाशित सामग्री उनके अनुसन्धान कार्यों में उपयोगी सिद्ध हुई है।पत्रिका नवोदित लेखकों से लेकर प्रबुद्ध सहित्यकारों तक के लिए एक बेहतर मंच है। प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में आई क्रांति के बावजूद भी हिमप्रस्थ का आज अपना अलग वजूद है। 

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD