देश विदेश में मात भाषा से अंग्रेजी भाषा सिखाने वाली अंतर्राष्ट्रीय कंपनी लिंगासाफ्ट द्वारा मोहाली में एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सैमिनार को चार भागों में बांटा गया जबकि कंपनी के सीईओ गुरविन्द्र सिंह कंग ने पंजाब के विभिन्न जिलों से आए छात्रों को संबोधित करते हुए संबंधित विषय बारे अपने विचार व्यक्त किए। श्री कंग ने बताया कि आज के विश्वीकरण के दौर में जहां विश्व स्तरीय कंपनियां भारत में पैर पसार रही हैं, वहीं अंग्रेजी भाषा का उपयोग लगभग सफी कार्यालयों में किया जा रहा है। विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय भाषा होने के चलते आज यह भाषा हर एक के लिए जरूरी हो चुकी है। परंतु उत्तरी भारत के लोगों के लिए अंगे्रजी बोलना आज भी एक चैलेंज है। हालांकि बेहतरीन कैरियर व पेशेवर जीवन जीने के लिए अंगे्रजी भाषा की बहुत अधिक जरूरत है परंतु फिर भी यह भाषा आम लोगों के लिए एक हऊआ बन चुकी है। श्री कंग के अनुसार बेशक एक ही काम पर लगातार कोशिश करने से वह काम करना आ जाता है। परंतु बिना किसी मदद के कोई न कोई कमी रहना जरूरी है। इसलिए छात्रों को अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए प्रोफेशनल की जरुरत पड़ती है। लिंगासाफ्ट एक ऐसा साफ्टवेयर है जो छात्रों को बेहद प्रोफेशनल तरीके से अंगे्रजी भाषा पढऩा, लिखना व बोलना सिखा देता है।
कंग ने इस साफ्टवेयर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि एक आम इंसान को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान देने के लिए लिंगासाफ्ट कंपनी द्वारा कई कोर्स करवाए जाते हैं। जिससे लोग आसानी से अंगे्रजी बोलना सीख जाते हैं। इस साफ्टवेयर के माध्यम से अंग्रेजी बोलना, लिखना, पढऩा व समझना उतना ही आसान हो जाता है, जिस तरह उसने अपने बचपन से अपनी मात भाषा सीखी हो। जबकि इस संबंधी हर तरह की आनलाइन मदद की जाती है। जबकि फोन पर 24 घंटे लाइन पर किसी भी तरह की मदद दी जाती है। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर सीईओ कंग व उनकी टीम ने बेहतरीन ढंग से दिया।