Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

आईपीएल : मुंबई ने बेंगलोर को 6 विकेट से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 11 May 2016

मुंबई इंडियंस ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए लीग के 41वें मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 152 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उसने 18.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से अंबाती रायडू ने 47 गेंदों में 44 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। उनके अलावा केरन पोलार्ड ने 19 गेंदों में नाबाद 35 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। पोलार्ड ने अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए। इस जीत के साथ भी मुंबई की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। 

बेंगलोर ने के.एल.राहुल की 53 गेंदों में 68 रनों जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे की पारी की बदौलत 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को श्रीनाथ अरविन्द ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही झटका दे दिया। उन्होंने पार्थिव पटेल (1) को पवेलियन भेजा। इसके बाद रायडू ने रोहित शर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 60 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर रोहित को वरुण एरॉन ने डिविलियर्स के हाथों कैच करा टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 

अपना पहला मैच खेल रहे नितिश राण (11) कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए। केरन पालोर्ड ने आते ही कुछ बड़े शॉट खेले। दूसरे छोर पर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ते दिख रहे रायडू गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के चक्कर में लपके गए। जोस बटलर (नाबाद 29) ने पोलार्ड का साथ दिया और पाचंवे विकेट के लिए महज 3.3 ओवरों में 55 रनों की साझेदारी कर टीम को आठ गेंद शेष रहते जीत दिला दी। बटलर ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और तीन छक्कों के अलावा एक चौका भी लगाया।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर के बल्लेबाजों को मुंबई के गेंदबाजों ने ख्रुल कर खेलने नहीं दिया। राहुल अकेले ऐसे बल्लेबाज थे जो मुंबई के गेंदबाजों का सामना कर सके। उनके अलावा बेंगलोर के सारे धुरंधर बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। बेंगलोर की टीम को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान और शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (7) मिशेल मैक्लेघन की गेंद पर आठ रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

इस मैच में वापसी कर रहे क्रिस गेल (5) को टिम साउदी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद डिविलियर्स (24) और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 60 रनों तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर डिविलियर्स पवेलियन लौट गए। इसके बाद शेन वाटसन (15) राहुल का साथ देने आए, लेकिन ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और 98 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। अंत में सचिन बेबी ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रनों की पारी खेली और राहुल के साथ मिलकर टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई की तरफ से क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में महज 15 रन देकर एक विकेट लिया। उनके अलाव साउदी, मैक्लेघन ने भी एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD