Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटेगा, कांग्रेस सरकार वापस लौटेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2016

Last updated on: May 11, 2016, 00:00 IST

केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि उत्तराखंड के अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है और जैसे ही राज्य से राष्ट्रपति शासन हटेगा, उनकी सरकार सत्ता में बहाल हो जाएगी। महान्यायवादी मुकुल रोहतगी ने न्यायालय को सूचित किया कि राज्य विधानसभा में मंगलवार को हुए शक्ति परीक्षण में हरीश रावत के पक्ष में 33 मत पड़े, जबकि 28 विधायकों ने उनके खिलाफ मत दिया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बुधवार को राष्ट्रपति शासन वापस ले लेगी। हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार के अल्पमत में होने का संदर्भ देते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।रोहतगी ने न्यायालय से कहा, "मैं न्यायालय से अनुरोध करता हूं कि राज्य से राष्ट्रपति शासन को हटाने के लिए हमें मौका दिया जाए, ताकि हरीश रावत की सरकार सत्ता में वापस लौट सके।"उन्होंने कहा, "मैंने इस बारे में सरकार से सलाह ली है।"रोहतगी ने जैसे ही सर्वोच्च न्यायालय को शक्ति परीक्षण के फैसले से अवगत कराया, न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा तथा न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह ने 22 अप्रैल के अपने आदेश में संशोधन किया। 

न्यायमूर्ति ने उस दिन रोहतगी से एक हलफनामा लिया था, कि जब तक शीर्ष न्यायालय मामले का समाधान नहीं करवा देती, तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं हटाया जाएगा।शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन हटाने को लेकर उठाए गए कदम से गुरुवार को न्यायालय को अवगत कराने के लिए कहा।न्यायालय ने हालांकि कहा कि वह 21 अप्रैल को उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सितंबर में किसी समय सुनवाई करेगा।उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.एम.जोसेफ ने केंद्र सरकार की एक निजी पक्ष की तरह व्यवहार करने को लेकर आलोचना की थी और राज्य में लगे अनुच्छेद 356 को खारिज कर दिया था।न्यायालय ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू करने के औचित्य की जांच करना आवश्यक है, क्योंकि उच्च न्यायालय ने कई कारणों का संदर्भ देते हुए उसे खारिज कर दिया था।महान्यायवादी ने जैसे ही न्यायालय से बुधवार को राष्ट्रपति शासन हटाने और हरीश रावत की सरकार को सत्ता में बहाल करने की बात कही, हरीश रावत सरकार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल तथा अभिषेक मनु सिंघवी ने देश सर्वोच्च न्यायालय के रुख की प्रशंसा की। 

 

Tags: Harish Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD