Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

13 बर्षो बाद आज गोपालपुर गढ़ को रवाना होगें देवता छमांहु नाग

गोपालपुर गढ़ के गढ़ पती देवता है छमांहु नाग, चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में हजारों लोग होंगे शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंजार , 10 May 2016

बंजार उपमंडल के तहत आने वाली गोपालपुर तथा थाटिवीड़ पंचायत के लगभग 60 गांव के अराध्य तथा कोठी गोपालपुर के गढ़पति देवता छमांहु नाग 13 बर्षो बाद अपने ऐतिहासिक स्थान गोपालपुर गढ़ के लिए आज अर्थात बुधवार को रवाना होंगे चार दिनों तक चलने वाली इस ऐतिहासिक यात्रा में सराज घाटी के सैकडों गांवों से हजारों की संख्या लोग यस यात्रा में भाग लेगें। बताते चले कि देवता छमांहु नाग कोठी गोपालपुर के गढ़पति देता है तथा गोपालपुर गढ़ में देवता का अपना अधिपत्य है। वहीं गोपालपुर गढ के लिए इस बार लगभग 13 बर्षो बाद देवता की यह एतिहासिक यात्रा होगी बुध बार को शुरू होने वाली इस यात्रा का चार दिन बाद शविनार को विधीवत समापन होगा इस यात्रा के तहत देवता अपने सैकड़ों हारियानों के साथ बडाग्रां से शिकारीबीड़ के लिए रवाना होंगे। देवता के  शिकारी विड़ पंहुचने पर यहां देवता का भव्य स्वागत किया जाएगा रात्री के समय  देव कार्यवाही के बाद यहां भजन किर्तन का आयोजन किया जाएगा तथा प्रातः काल के समय देव पुजा अर्चना के बाद देवता को गोपालपुर गढ़ के लिए रवाना किया जाएगा तथा यहां पंहुचने देवता तथा जोगणी के इस भव्य मिलन के हजारों लोग गवाह बनेगे ,यहां पर देव कचहरी का आयोजन भी किया किया जाएगा तथा हजारों की संख्या में लोग यहां खुले आसमान के निचे पुरी रात जागरण करेगं 

दुसरे दिन प्रातः काल के समय देव पुजा अर्चना के बाद यहां पर भंण्डारे का आयोजन किया जाएगा तथा देव परम्परा के अनुसार ही यहां से देवता की बिदाई होगी । माना यह जाता है कि देवता तथा जोगणी का यह मिलन  हजारों साल पुराना है और जब समाज पर किसी तरह का संकट आता है तभी देव-जोगणी मिलन है और वर्तमान में यह मिलन 13 बर्षो बाद हो रहा है इसके बाद देवता को  सैकडों बाद्य यंत्रों तथा नेजे नशानों के साथ मरोड़ गांव से होकर कलिउण मन्दिर लाया जाएगा तथा यहां पर भी देव जागरण के साथ भंण्डारे को आयोजन भी किया जाएगा । देवता छमांहुनाग के पुजारी महेन्द्र शर्मा ,गुर चेतराम कारदार मोहन सिंह ,भण्डारी तेजासिंह तथा ठाकुर तुलसी राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐतिहासिक यात्रा है जो एक लम्बे अन्तराल के बाद होती है । उन्होने कहा कि जब- जब समाज पर कोई संकट आता है तो तब-तब इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जाता है । वहीं उन्होने कहा कि इस तरह की यात्राओं से जहां हमारी प्राचिन संस्कृति को बल मिलता है वहीं इस तरह की यात्रा से आपसी भाई चारे जथा प्रेम का संदेश भी जाता है तथा आपसी मेल जोल को भी बढावा मिलता हैं।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD