Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्य स्तरीय रेड क्रास मेला जून के तीसरे सप्ताह में- प्रतिभा सिंह

मेले की तैयारियों को लेकर शिमला में बैठक आयोजित , 70362 रुपये की दवाईयां जरुरतमंद रोगियों में वितरित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 May 2016

Last updated on: May 05, 2016, 00:00 IST

राज्य स्तरीय रेड क्रास मेला शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर जून माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हि.प्र. रेड क्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह ने आज यहां मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि विश्व रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर आगामी 8 मई को स्कूली बच्चों की एक विशाल रैली राजभवन से रवाना की जाएगी जो शहर के विभिन्न भागों में आम लोगों को पीडि़त मानवता की सेवा के लिये आर्थिक सहयोग एवं अंशदान का संदेश देगी।सिंह ने कहा कि राज्य रेड क्रास समिति पीडि़त मानवता की सेवा में निरन्तर प्रयासरत है और रेड क्रास के माध्यम से ज़रुरतमन्द लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये राज्य, जिला तथा उपमण्डल स्तर पर कार्यरत समितियां समय-समय पर अनेक गतिविधियों का आयोजन कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि जून माह के दौरान भारी संख्या में देसी व विदेशी पर्यटक शिमला में आते हैं और इसके दृष्टिगत मेले में खाद्य पदार्थों के विभिन्न स्टाॅल स्थापित किये जाएंगे जिनमें हिमाचली फूड विशेष रूप से शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, रेड क्रास में धनराशि उपार्जन के लिये तम्बोला, पुष्प प्रदर्शनी, डाग शो, फेन्सी ड्रेस शो, बैण्ड प्रदर्शन तथा स्थानीय स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य रेड क्रास अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्यों की संख्या को बढ़ाया गया है ताकि अधिक से अधिक जरुरतमन्द लोगों तक पहंच कर उनकी सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान शिमला के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत रेडक्राॅस सेवा केन्द्रों के माध्यम से 70362 रुपये की दवाईयां गरीब व जरूरतमन्द रोगियों को वितरित की गई।श्रीमती सिंह ने समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों से आग्रह किया कि रेड क्राॅस के लिये धन जुटाने के और अधिक प्रयास करें क्योंकि बहुत से लोग मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिये अंशदान करना चाहते हैं। बैठक की कार्यवाही का संचालन अस्पताल कल्याण अनुभाग की अवैतनिक सचिव श्रीमती पूनम चैहान ने किया। अस्पताल कल्याण अनुभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती फिरोजा विजय सिंह, कार्यकारी सचिव श्री पी.एस. राणा, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा समिति के समस्त सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।       

 

Tags: Pratibha Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD