Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जे. पी. नड्डा ने सीआरआई कसौली के हाईटेक वैक्सीन उत्पादन प्लांट का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री श्री जे पी नड्डा 24 अप्रैल, 2016 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्‍थान (सीआरआई) में अपनी तरह की पहली सीजीएमपी सुविधा का उद्घाटन करते हुए।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री श्री जे पी नड्डा 24 अप्रैल, 2016 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्‍थान (सीआरआई) में अपनी तरह की पहली सीजीएमपी सुविधा का उद्घाटन करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

कसौली , 24 Apr 2016

Last updated on: Apr 24, 2016, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सीआरआई कसौली के हाईटेक वैक्सीन उत्पादन प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नड्डा ने अपने संबोधन में सीआरआई की कार्यप्रणाली को सराहा। उन्होंने कहा कि 11 साल पुराना यह संस्थान बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इंद्रधनुष योजना के लिए वैक्सीन इसी संथान में तैयार होगी, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। संस्थान में काम कर रहे अधिकारी व कर्मी बेहतर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह केंद्र सरकार का पहला जीएमपी श्रेणी का प्लांट है, जिसमें विश्वस्तरीय तकनीक का प्रयोग होगा। जिसमें डीपीटी व टीटी नामक वैक्सीन तैयार होंगे। देश का पहला सरकारी जीएमपी (गुड मेन्युफेक्चर प्रैक्टिस) प्लांट अब सीआरआई कसौली में होगा। सीआरआई कसौली में वर्तमान में डीपीटी व एंटीसाइरिस वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। इस नए अत्याधुनिक प्लांट के बनने से अब टीटी वैक्सीन सहित अन्य वैक्सीन को भी प्लांट में तैयार किया जा सकेगा। गौर रहे  कि वर्तमान में केंद्र सरकार के देश भर में वैक्सीन बनाने के तीन राष्ट्रीय संस्थान कन्नूर (चेन्नई),  सीआरआई कसौली व गियूंछ (चेन्नई) में हैं। तीनों जगह राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं व अनुसंधान केंद्र हैं। इस प्लांट के शुरू होने से अब सीआरआई कसौली जीएमपी प्लांट बनाने वाला पहला संस्थान बन गया है।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD