Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पाकिस्तान से नीली रावी और साहीवाल नस्ल का सीमन मंगवाया जाएगा-गुलजार सिंह रणीके

32 एकड़ में 42 करोड़ की लागत से बनाये मार्डन डेयरी फार्म का उदघाटन ,मार्डन डेयरी फार्म पशुपालकों का मार्ग दर्शन बनेगा-रखड़ा

गुलजार सिंह रणीके
गुलजार सिंह रणीके
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 29 Mar 2016

Last updated on: Mar 29, 2016, 00:00 IST

राज्य के किसानों की पशुपालन जैसे सहायक व्यवसायों द्वारा आय मे वृिद्ध करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पाकिस्तान से भैंसों की नीली रावी और गायों की साहीवाल नस्ल का सीमन मंगवाया जाएगा। इस संबध में पंजाब के मुख्यमँत्री द्वारा प्रधानमँत्री को पत्र लिखकर स्वीकृति देने की मांग की गई है यह जानकारी आज यहां पंजाब के पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास मँत्री गुलजार सिंह रणीके ने पंजाब सरकार द्वारा पटियाला-नाभा सड़क पर गांव रोणी के समीप लगभग 32 एकड़ जमीन में 42 करोड़ रूपये की लागत से नये बनाये मार्डन डेयरी फार्म (संैटर आफ एक्सीलैंस आन कैटल डिवैलपमैंट रोणी) का उदघाटन करने के अवसर पर राज्य भर मे से पहुंचे बड़ी संख्या में सफल पशुपालकों व किसानो के एक भारी एकत्र को संबोधन करते हुये किया।स. रणीके ने कहा कि हमारे पडोसी देश पाकिस्तान में रावी नस्ल की भैंसे और साहीवाल नस्ल की गाय बहु ज्यादा दूध देने के कारण पशुपालकों के लिए बहुत लाभप्रद है। इसलिए पंजाब सरकार द्वारा शीघ्र ही इन नस्लों का सीमन पाकिस्तान से आयात किया जाएगा। 

स. रणीके ने बताया कि पटियाला के समीप रौणी में बनाया मार्डन डेयरी फार्म भारत का पहला केन्द्र है जहां अंतराष्ट्रीय स्तर के मापदंडों का अपनाकर बुनियादी ढांचा व अन्य साजो सामान प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि करीब 32 एकड़ में बनाये इस डेयरी फार्म में 360 गाय और 180 विदेशी व देसी नस्लों के बछड़े और बछडिय़ो को रखने की विशेष सुविधा प्रदान की गई है। इस सैंटर में नवीनतम तकनीक का भ्रुण तबादला सैंटर ,आटोमैटिक फीड प्लांट,पशुओ का चारा तैयार करने का मिल्किंग पार्लर,गोबर गैस प्लांट, आटोमैटिग साफ सफाई , सीमन वितरण केन्द्र और प्रशिक्षण संस्था मौजूद है। उन्होने बताया कि इस मार्डन फार्म में बहु कीमती गायों के रहने वाले स्थान की सुरक्षा के लिए बायो सिक्योरटी सिस्टम लगाया गया है।

स. रणीके ने बताया कि मुख्यमँत्री स. प्रकाश सिंह बादल के यत्नों के कारण पशुपालन विभाग द्वारा राज्य भर में लगभग 19 करोड़ की लागत से जिला स्तर पर 12 वेटरनरी पोलीक्लीनिक का निर्माण किया गया है। जबकि तहसील स्तर पर 20.35 करोड़ की लागत से 42 पशु अस्पताल बनाये गये है। उन्होने बताया कि नाभा सहित पंजाब में तीन सुअर फार्मो पर लगभग दो करोड़ रूपये खर्चे गये है। जबकि पटियाल-चीका सड़क पर कुलेमाजरा में लगभग बीस करोड़ की लागत से बकरी फार्म का निर्माण किया जा रहा है। जहां बिटल नस्ल बकरी की नस्ल की संभाल की जाएगी। किसानों को सहायक व्यवसाय के लिए बकरी बिटल नस्ल उपलब्ध करवाई जाएगी। 

स. रणीके ने बताया कि खराब नस्लो के सीमन के कारोबार से पशुपालकों की हो रही लूट को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा इस संबधी विधान सभा में बिल पास किया गया है। जिस तहत विभाग की इजाजत के बिना सीमन सप्लाई करने वालों विरूद्ध सजा की व्यवस्था रखी गई है। स. रणीके ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पशु पालन विभाग के रिक्त पड़े 1800 पद भरने को भी स्वीकृति दे दी है और शीघ्र ही यह भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि रामपुरा फूल में 92 करोड़ की लागत से वैटनरी कालेज की स्थापना की जा रही है और 20 करोड़ की लागत से लुधियाना में वैटानरी वैक्सीन इंस्टीच्यूट तैयार किया गया है।इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री स.सुरजीत सिंह रखड़ा ने इस सैंटर की स्थापना करने पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सैंटर पशु पालकों के लिए मार्गदर्शन होगा। उन्होंने  नवयुवकों को न्यौता दिया कि गेंहू व धान की रिवायती फसलें अब लाभप्रद ना होने के कारण वह पशु पालन, मत्स्य पालन तथा मुर्गी पालन जैसे सहायक व्यवसाय अपनाएं उन्होंने कहा कि यह मार्डन डेयरी फार्म सहायक व्यवसायों की प्रफूल्लता के लिए बड़ा सहायक होगा।

जिला परिषद के चेयरमैन स.जसपाल सिंह कल्याण ने कहा कि यह मार्डन डेयरी फार्म क्षेत्र के पशु पालकों के साथ-साथ पूरे राज्य के पशु पालकों को  निर्देश देगाा। पशु पालन विभाग के निदेशक डा. एच एस संधा ने समागम में पहुंची शख़्िसयतों का स्वागत किया और विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स.गुलजार सिंह रणीके, स.सुरजीत सिंह रखड़ा, स. सुरजीत सिंह अबलोवाल चेयरमैन पंजाब पर्यटन, स.जसपाल सिंह कल्याण, स.तेजिंदरपाल सिंह संधू पूर्व चेयरमैन एस एस बोर्ड, मार्किट कमेटी के चेयरमैन स.हरिन्द्रपाल सिंह टोहड़ा, स.मक्खन सिंह लालका, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन स.मनदीप संधू, पशु पालन विभाग के सलाहकार श्री पी के उप्पल, डिप्टी कमिश्रर स.रामवीर सिंह, सीनीयर आर्कीटैक्ट स.सुरेन्द्रपाल सिंह, एक्सीयन लोक निर्माण विभाग श्री दीपक गोयल, स. हरविंदर सिंह हरपालपुर, संयुक्त निदेशक डा.अमरजीत सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया जबकि समागम दौरान श्री अजय थापर, स. कुलदीप सिंह अलहौरा सदस्य जिला परिषद, स.सुरेन्द्र सिंह पहलवान, श्री बिट्टू चट्ठा, जत्थेदार सोैदागर सिंह, पशु पालन के डिप्टी डायरैक्टर डा.हर्षमोहन वालिया, डा. परमपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी पशु पालन व किसान भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulzar Singh Ranike , SURJIT SINGH RAKHRA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD