Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने में जुटी भाजपा : नबाम तुकी

नबाम तुकी
नबाम तुकी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2016

Last updated on: Mar 27, 2016, 00:00 IST

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने को 'लोकतंत्र की हत्या' बताया और रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। तुकी ने आईएएनएस से कहा, "वे अरुणाचल में मेरी लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के साथ यह प्रयोग करने में सफल रहे हैं। उत्तराखंड में भी वे अपने गंदे राजनीतिक खेल में सफल रहे हैं। वे अन्य राज्यों की गैर-भाजपा सरकारों को भी निश्चित तौर पर निशाना बनाएंगे।"

तुकी ने कहा, "यह जानकर कि अपने चुनावी वादों में असफल होने के बाद लोग अब उनका समर्थन नहीं कर रहे, वे इस तरह के गंदे राजनीतिक खेल (राष्ट्रपति शासन) खेल रहे हैं।"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "जनता ने उन्हें (भारतीय जनता पार्टी) बिहार में भी स्पष्ट तौर पर अस्वीकार कर दिया है। मुझे नहीं लगता कि मोदी के 'अच्छे दिन' लाने में असफल रहने के बाद और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के चलते असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के लोग भी उन्हें शासन का कोई मौका देंगे।"

तुकी की पार्टी के 21 विधायकों की बगावत के बाद 26 जनवरी को उनकी कांग्रेस सरकार गिरा दी गई थी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। तुकी ने भाजपा पर संविधान के अपमान का आरोप लगाया है।तुकी ने सवाल उठाया, "उन्होंने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए मेरी सरकार को अपदस्थ कर दिया। हरीश रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के साथ भी ऐसा ही किया गया। क्या वे संविधान में निहित नियमों से अलग नियमों का पालन कर रहे हैं?"

 

Tags: Nabam Tuki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD