Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्मार्टफोन की बिक्री में होगी 60 फीसदी बढ़ोतरी : एसोचैम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2016

Last updated on: Mar 23, 2016, 00:00 IST

सस्ते स्मार्टफोन जिनमें कैमरा और इंटरनेट जैसे फीचर शामिल हैं, की बिक्री 2016-17 के दौरान 16 करोड़ तक होने की संभावना है जबकि साल 2015-16 के दौरान यह आंकड़ा 10 करोड़ था। एसोचैम द्वारा किए गए अध्ययन में बुधवार को यह जानकारी सामने आई। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के बीच जहां स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है, वहीं इसके कारण डिजिटल कैमरा की बिक्री घट रही है। इस अध्ययन में कहा गया है कि पिछले साल डिजिटल कैमरों की बिक्री में 35 फीसदी कमी देखी गई। 

एसोचैम के सचिव डी. एस. रावत ने बताया, "प्रौद्योगिकी इतनी जल्दी बदल रही है कि इसे विकसित करने वालों को समय से आगे सोचने की जरूरत है। नहीं तो आज जो चीज सबसे ज्यादा बिक रही है वह जल्दी ही चलन से बाहर हो सकती है।"उन्होंने कहा कि देश में स्मार्टफोन की मांग पिछले एक साल में तेजी से बढ़ी है और इसका एक कारण सोशल नेटवर्किं ग साइटों में आई तेजी है। रावत कहते हैं, "देश के ज्यादातर युवा ऑनलाइन तस्वीरें साझा करते हैं। यह मेट्रो शहरों में नया चलन है जिसके कारण स्मार्टफोन की जरूरत बढ़ रही है।

"इस अध्ययन में कहा गया है कि 2013 में कुल 4.4 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे, जो 2016 में बढ़कर दोगुने से ज्यादा 10 करोड़ हो गया। अब 2017 में 16 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री होने का अनुमान है। अध्ययन के मुताबिक लगभग 75 फीसदी स्मार्टफोन की बिक्री टियर 1 और टियर 2 श्रेणी के शहरों में हो रही है। स्मार्टफोन और टैबलेट की बिक्री बढ़ने के कारण पर्सनल कंप्यूटर और एमपी3 प्येलर की बिक्री घटती जा रही है। 

 

Tags: Assocham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD