Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

सरकार हुई 'ऑनलाइन' तो विपक्ष 'आउट ऑफ नेटवर्क' : अखिलेश यादव

सरकार हुई
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Mar 2016

Last updated on: Mar 15, 2016, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग अच्छे दिनों की बात करते थे, वे आज 'आउट ऑफ नेटवर्क' हो गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) विरोधियों से काफी आगे हैं। कुछ ऑफ लाइन हो गए हैं तो कुछ 'आउट ऑफ नेटवर्क' हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर अपने आवास 5, कालिदास मार्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अखिलेश ने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ पत्थर लगवाने का काम किया था। पार्को में घूमने के लिए टिकट लिया जाता था, लेकिन अब वे भी यह मानकर चल रहे हैं कि अगर सरकार बनी तो विकास का ही रास्ता अपनाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। गोमती नगर में रिवर फ्रंट का काम काफी तेजी से चल रहा है। नदियों की सफाई पर भी सरकार ध्यान दे रही है। कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर अखिलेश ने कहा कि सरकार के विकास कार्यो को छुपाने के लिए ही विरोधी दल कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते रहते हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। सरकार पुलिस को और चुस्त-दुरुस्त कर रही है। चार वर्षो के भीतर अपनी छवि को लेकर अखिलेश ने कहा कि जब यहां की सरकार अच्छा काम करती है तो उसे अन्य जगहों की सरकारें रिपीट करती हैं। ऐसा कई राज्यों में देखने को मिला है। उम्मीद है कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा, "सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगते रहे हैं। अन्य प्रदेशों की कानून व्यवस्था उप्र से ज्यादा खराब रही है, लेकिन उनकी चर्चा नहीं होती है। लोकतांत्रिक सरकार ने चार वर्ष के भीतर गांव-शहर के बीच संतुलन साधने की कवायद की है और यह आगे भी जारी रहेगा।" ,अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अगर उप्र के विकास पर थोड़ा भी ध्यान दिया होता तो आज राज्य के विकास की तस्वीर अलग होती। इस दौरान अखिलेश ने बिजली विभाग की करोड़ों रुपये की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

अखिलेश ने कहा, "सरकार आज चार वर्ष पूरे कर रही है। बिजली के साथ ही कई विभागों में काफी काम हुआ है। यदि विभाग की योजनाओं का उल्लेख करने लग जाऊं तो काफी समय लगेगा। अधिकारियों ने टीम भावना के साथ काम कर दिखाया है। अधिकारियों के साथ सिर्फ सख्ती से ही काम नहीं लिया जा सकता, बल्कि प्यार से भी लिया जा सकता है।"मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में अगर जनता का साथ मिला तो आने वाले समय में उप्र की तस्वीर अलग होगी। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी सरकार की उपलब्धि यही है कि सरकार चार वर्षो के दौरान लोकतांत्रित रही है और सबकी बात सुनी गई है।"मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र में लखनऊ मेट्रो पर काफी तेजी से काम हो रहा है। अक्टूबर एवं नवंबर तक यह शुरू हो जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को लेकर भी काफी तेजी से काम चल रहा है। एक बार जब सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा, तब आसपास के गांवों की अर्थव्यवस्था बदल जाएगी। इसका लाभ सीधेतौर पर किसानों को मिलेगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD