Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार में क्यों हारी भाजपा? (फौजी के चश्मे से)

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Nov 2015

बिहार में भाजपा की हार के कारणों पर वैसे तो अब तक चहुंओर समीक्षाएं हो चुकी हैं। राजनीतिक दलों, पार्टी के लोगों और समाचार जगत से जुड़े सभी माध्यमों (मीडिया) ने अपने-अपने चश्मे से देखकर बिहार में भाजपा की पराजय के कारणों को देश के सामने परोसा। कोई सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अतिवाद को कारण मान रहा है तो कोई भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों पर उंगली उठा रहा है। लखनऊ में रह रहे सेवानिवृत्त फौजी कैप्टन आर.डी. गुप्ता का अपना अलग आकलन है। 

एक दर्जन से ज्यादा कारण गिनाए : 

1-73 दिन भूखा रखने के बाद वन रैंक वन पेंशन देना

2-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं का अतिवाद

3-भाजपा नेताओं का व्यक्तिगत टिप्पणी करना

4-भाजपा नेताओं द्वारा जनता के समक्ष अपना विजन न रखना

5-चुनाव के दौरान आरक्षण पर समीक्षा की टिप्पणी

6-भाजपा द्वारा अपना मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट न करना

7-पार्टी का अपना अंतर्विरोध

8-चुनाव में नेताओं का काम न करना

9-शत्रुघ्न सिन्हा को नजरअंदाज करना और उनके बयानों को सहना

10-मांझी को अपनी नाव पर बिठाना 

11-क्षेत्रीय नेताओं की संवाद विहीनता

12-बिहार को करोड़ों रुपये की सौगात देने के अंदाज में छिछलापन

13-हार्दिक पटेल को मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय जेल भेजना

कैप्टन गुप्ता ने एक जमाने में कांग्रेस के पदाधिकारी रह चुके हैं, मगर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली और उनके वैभव से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त फौजियों को 73 भूखा रखने के बाद उनकी बात मानने का क्या मतलब बनता है? मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने चुनाव के दौरान बढ़-चढ़कर बयानबाजी की, जिसकी जरूरत नहीं थी। मोदी समेत भाजपा नेताओं ने जनता के सामने अपना विजन रखने की बजाय अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर व्यक्तिगत अटैक किया, जिसका गलत प्रभाव पड़ा। 

संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आरक्षण पर समीक्षा के लिए टिप्पणी करना गलत साबित हुआ। बिहार में हार के कारणों में मांझी को अपनी नाव पर बिठाना, पार्टी की अंतर्कलह एवं अपना मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करना भी प्रमुख कारणों में से हैं। चुनाव में मिली हार में क्षेत्रीय नेताओं नेताओं की भूमिका भी अहम रही है।भाजपा और मोदी पर नीतीश और लालू कैसे भारी पड़े, के सवाल पर कैप्टन गुप्ता ने कहा कि नीतीश ने अच्छा काम किया। दोनों के मिल जाने से लालू को ज्यादा लाभ मिला। 

महागठबंधन की जीत के लिए जातपात को एक बड़ा कारण गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम, एससी, यादव और बैकवर्ड क्लास ने महागठबंधन का साथ दिया। भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश पर लालू राज करेंगे। नीतीश पांच वर्ष तक कुछ नहीं कर सकेंगे।हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला। विधानसभा की सभी 243 सीटों में से महागठबंधन को 178 सीटों पर जीत मिली। लालू का राजद 80 सीटें लेकर अव्वल रहा। वहीं नीतीश के जदयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली। भाजपा नीत राजग 58 सीटों तक ही सिमट गया। 

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD