Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति

 

मिजोरम : एक दशक बाद एमएनएफ की सत्ता में वापसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल (मिजोरम) , 15 Dec 2018

मिजोरम में 10 वर्षो के कांग्रेस शासन को समाप्त करते हुए मिजो नेशनल फ्रंट(एमएनएफ) के प्रमुख जोरमथांगा ने शनिवार को तीसरी बार इस पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल कुम्मानाम राजशेखरन ने यहां राजभवन में एक समारोह में जोरमथांगा और मंत्रिपरिषद के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोरमथांगा (74) इससे पहले दो बार 1998-2003 और 2003-2008 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहावला, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के.संगमा, असम गण परिषद(एजीपी) नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत, कई राजनीतिक पार्टियों के नेता और कई वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। मंत्रि परिषद के रूप में शपथ लेने वाले सदस्य तानलुइया, आर. लालथंगलियाना, लालचमलियाना, आर. लालजिरलियाना, सी लालरिनसांगा(सभी कैबिनेट मंत्री), के लालरिनलियाना, लालछनदामा राल्ते, लालरुआतकिमा, के बेछुआ, टी.जे. ललनुनटलुआंगा और राबर्ट रोमाविया राल्ते(सभी राज्य मंत्री) हैं।

वर्ष 1987 के बाद विधानसभा के लिए पांचवी बार चुने जाने वाले तानलुइया को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा, मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही विभागों का बंटवारा करेंगे। एमएनएफ ने 28 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 26 सीट हासिल की थीं, जो कि इस 40 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से पांच सीट ज्यादा है। एमएनएफ ने 2013 विधानसभा चुनाव में केवल पांच सीट हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को यहां 34 सीटें मिली थी। इस बार कांग्रेस को केवल पांच सीटें मिली हैं। भाजपा ने यहां तुइचवांग से एकमात्र सीट जीतकर पहली बार मिजोरम विधानसभा में प्रवेश किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहावला को यहां चंपई दक्षिण और सेरछिप विधानसभा सीटों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं जोरमथांगा ने आइजोल पूर्व-1 से पांचवीं बार चुनाव जीता है। एमएनएफ भाजपा नीत नार्थ इस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस(एनईडीए) की घटक दल है। भाजपा और एमएनएफ ने हालांकि क्रमश: 40 और 39 सीटों पर अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे थे।

 

Tags: Zoramthanga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD