Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सरकार द्वारा एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर-नलवी के निर्माण न करने के विरोध में इनेलो-बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिरसा सचिवालय का घेराव किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 11 May 2018

सरकार द्वारा एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर-नलवी के निर्माण न करने के विरोध में आज इनेलो-बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिरसा सचिवालय का घेराव किया और गिरफ्तारियां दी। प्रदेश के हिस्से का पानी प्रदेश की जनता को मिले इसके लिए इनेलो पार्टी ने 1 मई से ‘जेल भरो आंदोलन’ छेड़ा हुआ है जिसके तहत आज अभय सिंह चौटाला, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेला प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, परमिंद्र ढुल, रणबीर गंगवा, विधायक मक्खन लाल सिंगला, रामचंद्र कंबोज, बलवान सिंह दौलतपुरिया, रविंद्र सिंह बलियाला, निशान सिंह, पृथ्वी नंबरदार, शीला भ्याण और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सहित इनेलो-बसपा नेताओं ने गिरफ्तारियां दी।नेता विपक्ष ने गिरफ्तारी देने से पहले कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन के सक्रिय कार्यकर्ता तब तक जेलों को भरते रहेंगे जब तक सरकार हरियाणा के प्यासे खेतों तक एसवाईएल का पानी नहीं पहुुंचाएगी। इतना ही नहीं दादूपुर नलवी नहर के पुनर्निर्माण के साथ-साथ मेवात कैनाल में पानी लाने, किसानों को उनकी फसलों के भावों में 50 फीसदी बढ़ौतरी करके स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने और प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ करने की मांग भी पूरा कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में इनेलो-बसपा का गठबंधन हुआ है तभी से प्रदेश के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं में चिंता पैदा हो गई है और वे विपरीत टिप्पणियां करने पर आमादा हैं जो यह दर्शाता है कि अल्प समय में ही गठबंधन कितना लोकप्रिय है।

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हाल ही में एसएस बोर्ड की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं में जानबूझ कर ब्राह्मण समाज को तिरस्कृत करने के उद्देश्य से एक सवाल पूछा गया जिससे आज पूरा ब्राह्मण समाज आहत होकर सडक़ों पर है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए संबंधित व्यक्ति को दंडित करने की बजाए, मुख्यमंत्री ने उनका कार्यकाल बढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया है जबकि उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश में मूलभूत सेवाएं बदहाल हैं ऐसे समय में भी भाजपाई नेता अनर्गल बयानबाजी और ध्यान भटकाने वाले मुद्दों से बाज नहीं आते। खासकर तब जब प्रदेश में छोटी बच्चियों से रेप और महिलाओं से छेड़छाड़ की सर्वाधिक घटनाओं हो रही हों। हरियाणा में प्रतिदिन बाल यौन शोषण की तीन मामले दर्ज होते है जो दर्शाता है कि भाजपा बच्चों, महिलाओं और दलितों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है।इससे पूर्व बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाने के लिए केवल पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने ही व्यापक संघर्ष किया। उन्हीं के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, डॉ. अजय सिंह चौटाला व अभय सिंह चौटाला ने भी प्रदेशवासियों के सहयोग से किसान और कमेरे के लिए सदैव संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बसपा और इनेलो गठबंधन की ही सरकार बनेगी और विकासपरक कार्यों को तेजी से चलाया जाएगा। इसी प्रकार इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी राज्य सरकार की नाकामियों पर उसे कटघरे में खड़ा किया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD